फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Police caught seven German citizens read big news

Big News: असम पुलिस ने सात जर्मन नागरिकों को पकड़ा, देश को मिले 186 जांबाज अफसर, पढ़ें अहम खबरें

Sun, 30 Oct 2022 07:10 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, गुवाहाटी।
एजेंसी, गुवाहाटी। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 30 Oct 2022 07:10 AM IST
सार

पुलिस के विशेष महानिदेशक जीपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए प्रत्येक विदेशी नागरिकों पर 500 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं चेन्नई में अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में शनिवार को जांबाज अफसरों को कमीशन दिया गया।

विज्ञापन
Assam Police caught seven German citizens read big news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम पुलिस ने शुक्रवार को वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर सात जर्मन नागरिकों को हिरासत में लिया है। सातों पर टूरिस्ट वीजा के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। पुलिस का दावा है कि सभी ईसाई धर्म का प्रचार कर रहे थे। इसके लिए मिशनरी (एम) वीजा लगता है लेकिन वह पर्यटक वीजा पर आकर गैर कानूनी ढंग से लोगों के बीच ईसाई धर्म का प्रचार करने में लगे थे। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के विशेष महानिदेशक जीपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए प्रत्येक विदेशी नागरिकों पर 500 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि जर्मन नागरिकों के ग्रुप को गोलाघाट जिले के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक निजी रिसॉर्ट में एक निरोधक आदेश के तहत रखा गया है। वे यहां 25 अक्तूबर से रह रहे थे। 
विज्ञापन


देश को मिले 186 जांबाज अफसर
चेन्नई में अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में शनिवार को जांबाज अफसरों को कमीशन दिया गया। पासिंग आउट परेड के बाद 151 पुरुष व 35 महिला कैडेट सेना में शामिल हुईं। भूटान से 30, मालदीव से चार व नाइजीरिया से दो सहित विदेशों से 28 महिला और आठ पुरुष कैडेट भी पास आउट हुए। 
विज्ञापन


पति की शहादत के बाद हरवीन सेना में शामिल
मेजर केपीएस काहलों की शहादत के तीन साल बाद उनकी पत्नी हरवीन कौर सेना में शामिल हो गईं। उन्हें कमीशन लेते देखने उनका बेटा अनहदबीर सिंह भी ओटीए में मौजूद था। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


90 हजार रिश्वत लेते असम में वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार
असम सरकार में एक वरिष्ठ अधिकारी को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि उनके घर से 49.24 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए। असम पुलिस की सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक विग ने अतिरिक्त संयुक्त सचिव किशन कुमार शर्मा को शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया। शर्मा असम सरकार में गृह एवं राजनीतिक विभाग में संयुक्त सचिव हैं। उन्हें सुरक्षा कंपनी के लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए रिश्वत लेते पकड़ा गया। शर्मा असम सिविल सेवा (एसीएस) अधिकारी हैं। 

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत पर चालक को दंडित नहीं कर सकते : हाईकोर्ट
बेंगलुरू। कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक टिप्पणी करते हुए कहा कि रैश ड्राइविंग के प्रावधान सिर्फ इंसानों के लिए है, जानवरों के लिए नहीं। हाईकोर्ट ने कहा कि आईपीसी की धारा 279 के तहत रैश ड्राइविंग के प्रावधान केवल तब ही लागू हो सकते हैं जब इससे किसी इंसान को नुकसान पहुंचा हो। 

इसके बाद कोर्ट ने एक कार चालक के खिलाफ निचली अदालत में लंबित एक मामले को खारिज कर दिया है, जिस पर शिकायतकर्ता के पालतू कुत्ते की मौत के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाया गया था। आईपीसी की धारा 279 सार्वजनिक मार्गों पर रैश ड्राइविंग से संबंधित है। इसके अनुसार, दोषी पर 6 महीने की जेल, 1,000 रुपये का जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं। 

चुनाव प्रबंधन पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कल से
भारत निर्वाचन आयोग 31 अक्तूबर से ‘चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) की भूमिका, रूपरेखा और क्षमता’ विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इसका उद्घाटन मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार करेंगे। समापन सत्र की अध्यक्षता चुनाव आयुक्त डॉ. अनूप चंद्र पांडेय करेंगे। 

आयोग ने ग्रीस, मॉरीशस और इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर इलेक्ट्रोरल सिस्टम (आईएफईएस) को सह-नेतृत्व के लिए आमंत्रित किया है। इसके अलावा विश्व भर में चुनावों के संचालन से संबंधित चुनाव प्रबंधन निकायों और सरकारी समकक्षों के साथ यूएनडीपी और इंटरनेशनल आइडिया को भी आमंत्रित किया है। 

अर्मेनिया, मॉरीशस, नेपाल, काबो वर्डे, ऑस्ट्रेलिया, चिली, माइक्रोनेशिया, ग्रीस, फिलीपींस, साओ टोमे और प्रिंसिपे, संयुक्त राज्य अमेरिका और तीन अंतरराष्ट्रीय संगठनों- आईएफईएस, इंटरनेशनल आइडिया और यूएनडीपी इंडिया सहित 11 देशों के करीब 50 प्रतिभागियों के इस सम्मेलन में शामिल होने की संभावना है। 

एक नवंबर को संस्तुतियों के सारांश पर चर्चा सत्र की अध्यक्षता चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय करेंगे। चुनाव की सत्यनिष्ठा पर समूह की सिफारिशों को मजबूती से लागू कराने के लिए ‘प्रौद्योगिकी’ और ‘समावेशी चुनाव’ विषय पर भी एक सम्मेलन होगा।

कोझिकोड में समुद्र तट पर घट रहा समुद्री जल, स्थानीय लोगों में दहशत
केरल में कोझिकोड के नैनामवलप्पू समुद्र तट से शनिवार शाम को समुद्री जल घट गया जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। जिला प्रशासन ने कहा कि अभी सुनामी की कोई चेतावनी नहीं है। जिला कलेक्टर नरसिम्हुगरी टीएल रेड्डी ने स्थानीय लोगों को चेतावनी जारी कर समुद्र तल में न जाने को कहा है।

रेड्डी ने जानकारी दी कि शाम में समुद्र का पानी करीब 30 मीटर नीचे चला गया। बाद में यह धीरे-धीरे घटकर 50-70 मीटर हो गया। हालांकि, चूंकि यह रात का समय है, इसलिए हम अभी दूरी नहीं माप सकते। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों का दावा है कि ऐसा साल में एक बार होता है।


पाकिस्तान : क्वेटा में सशस्त्र हमले में दो लोगों की मौत  
पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में हथियारों से लैस लोगों ने फायरिंग कर दी। सत्र अदालत के सामने हुई इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। घायलों में से एक सरदार नसीम तरीन, सुनवाई के बाद अदालत से बाहर आ रहा था, तभी अज्ञात लोगों ने कोर्ट परिसर के बाहर उस पर हमला कर दिया। इस बीच, अदालत के बाहर इंतजार कर रहे सशस्त्र हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल के ट्रामा केंद्र ले जाया गया। बता दें, क्षेत्र में विद्रोही तत्व सक्रिय हैं और यहां संघर्ष का कारण सिर्फ आतंकवाद नहीं बल्कि सेना-सरकार का स्थानीय लोगों पर दबाव शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed