फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam police busts Interstate trafficking racket, two Guwahati minors rescued from Bihar brothel

Human Trafficking: असम में मानव तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़, तीन राज्यों में फैला था नेटवर्क; दो को बचाया

Mon, 08 Jul 2024 07:51 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 08 Jul 2024 07:51 PM IST
सार

Human Trafficking: असम की गुवाहाटी पुलिस ने अंतरराज्यीय मानव तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रैकेट से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को भी छुड़ाया है।
 

विज्ञापन
assam police busts Interstate trafficking racket, two Guwahati minors rescued from Bihar brothel
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम की गुवाहाटी पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने अंतरराज्यीय मानव तस्करी रैकेट से जुड़े असम, बिहार और पश्चिम बंगाल के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया और एक अन्य के अपहरण की कोशिश को भी नाकाम कर दिया।
विज्ञापन


महिला ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दी थी
गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दिगंत बराह ने सोमवार को जानकारी दी कि 29 जून को भांगागढ़ पुलिस स्टेशन में एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें महिला ने कहा था कि उसकी बेटी और एक अन्य नाबालिग लड़की लापता हो गई हैं। शिकायत के अनुसार, उसकी बेटी एक नया मोबाइल फोन मांग रही थी और मना करने पर अपनी सहेली के घर चली गई। इसके बाद, दोनों लड़कियां गायब हो गईं।
विज्ञापन


पीड़िता की रिहाई के लिए 30,000 रुपये मांगे
पुलिस आयुक्त ने कहा कि टीम ने तुरंत लड़कियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की। जांच चल रही थी, तभी एक व्यक्ति ने पीड़िता के भाई को फोन किया और उसकी रिहाई के लिए 30,000 रुपये की मांग की। कॉल बिहार के पूर्णिया से ट्रेस की गई। इसके बाद भांगागढ़ से एक पुलिस टीम पूर्णिया भेजी गई, जहां से उन्होंने कॉल करने वाले को पकड़ लिया और दोनों लड़कियों को बचा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों को 1,10,000 रुपये में बेच दिया गया
पुलिस अधिकारी बराह ने कहा कि दिल्ली जाने की योजना बना रही लड़कियों को गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति मिला, जिसने उनकी मदद करने की पेशकश की। उस व्यक्ति ने दोनों लड़कियों को गुवाहाटी के बसिस्था इलाके में एक जोड़े को सौंप दिया। पश्चिम बंगाल के पंजीपारा की एक अन्य महिला के साथ, वे लड़कियों को बस से सिलीगुड़ी ले गए और उन्हें बिहार में एक अन्य व्यक्ति को 1,10,000 रुपये में बेच दिया। इसके बाद लड़कियों को पूर्णिया ले जाया गया और बिहार के रौता में एक वेश्यालय में काम करने के लिए मजबूर किया गया। 


मानव तस्कर लड़कियों को बहला-फुसलाकर वेश्यालयों में बेच देते थे
पुलिस आयुक्त ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में यह भी पता चला कि पश्चिम बंगाल की महिला गुवाहाटी के रहने वाले जोड़े के साथ रह रही थी और बिहार के वेश्यालय में एक और लड़की की तस्करी करने की योजना बना रही थी। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जांच से पुष्टि हुई है कि मामला मानव तस्करी से जुड़ा है, जहां लड़कियों को बहला-फुसलाकर वेश्यालयों में बेच दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed