{"_id":"636b7155e6dab678e711578e","slug":"assam-police-arrested-teenage-boys-for-allegedly-gang-raping-minor-girl-in-karimganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: 13 साल की लड़की के साथ छह युवकों ने किया दुष्कर्म, बनाई वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: 13 साल की लड़की के साथ छह युवकों ने किया दुष्कर्म, बनाई वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wed, 09 Nov 2022 02:54 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 09 Nov 2022 02:54 PM IST
सार
अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपी नाबालिग हैं। उनके पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। सामने आया है कि आरोपियों ने दुष्कर्म की वीडियो को कई जगह शेयर भी किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
असम के करीमगंज में 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, छह युवकों ने उसके साथ वारदात को अंजाम दिया और उसकी वीडियो भी बनाई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपी नाबालिग हैं। उनके पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। सामने आया है कि आरोपियों ने दुष्कर्म की वीडियो को कई जगह शेयर भी किया था।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, दक्षिणी असम के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले घटना हुई थी। हालांकि, सात नवंबर को मामले की शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपियों की उम्र 13 से 15 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन