फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Police Arrested four persons linked with AQIS and Ansarullah Bangla Team in Nalbari and Tamulpur

Assam: असम में आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ लगातार जारी है पुलिसिया कार्रवाई, AQIS और ABT के चार आतंकी गिरफ्तार

Mon, 17 Oct 2022 06:12 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 17 Oct 2022 06:12 PM IST
सार

असम में आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सोमवार को पुलिस ने चार और संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इन चारों की गिरफ्तारी नलबाड़ी और तामुरपुर जिले से हुई है।
 

विज्ञापन
Assam Police Arrested four persons linked with AQIS and Ansarullah Bangla Team in Nalbari and Tamulpur
गिरफ्तार किए गए आतंकी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम पुलिस ने एक बार फिर एक्यूआईएस और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के खिलाफ कार्रवाई की है। सोमवार को राज्य के नलबाड़ी और तामुरपुर जिले में पुलिस ने एक्यूआईएस और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। नलबाड़ी के एसपी पीके नाथू ने इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन दोनों जिलों से एक्यूआईएस और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य लोग भी अभी पुलिस की रडार पर हैं। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में किसी भी कट्टरपंथी को पुलिस पनपने नहीं देगी। लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


कई लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
असम में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने के बाद से यहां आतंकियों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। बीते कुछ दिनों में कई आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी के एबीटी और अलकायदा से संबंध सामने आए थे। इसके अलावा इन सभी आतंकवादियों के का क्षेत्रीय मदरसों से भी लिंक मिला था। इन मदरसों के जरिए ये आतंकी आतंकी संगठनों के पैसे जुटाने और युवाओं की भर्ती करने का काम करते थे। असम पुलिस ने इस साल मार्च से अब तक AQIS/ABT से जुड़े 38 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


ढहाए गए मदरसे 
आतंकियों का मदरसा लिंक सामने आने के बाद से इन मदरसों को भी गिराए जाने की कार्रवाई जारी है। बीते दिनों बारपेटा, बोंगाईगांव और गोपालपाड़ा में मदरसों को ढहाया गया था। गोपालपाड़ा में तो स्थानीय लोगों ने खुद मदरसे को गिरा दिया था। बारपेटा जिले के मदरसे में आतंकियों को चार साल तक पनाह देने वाले का मामला सामने आया था। इसके अलावा बोंगाईगांव जिले के कबाईटरी पार्ट- IV गांव में स्थित मरकजुल मा-आरिफ क्वारियाना मदरसा को तोड़ा गया था। इसी तरह के कार्रवाई गोपालपाड़ा में भी की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed