फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam PM Modi will flag off Vande Bharat also inaugurate DEMU-MEMU shed in Lumding Updates

Assam: PM दिखाएंगे गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत को हरी झंडी, लामडिंग में डेमू-मेमू शेड का उद्घाटन करेंगे

Sun, 28 May 2023 08:12 PM IST
एन अर्जुन एन. अर्जुन, गुवाहाटी
एन. अर्जुन, गुवाहाटी Published by: एन अर्जुन Updated Sun, 28 May 2023 08:12 PM IST
सार

एनएफ रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि ट्रेन असम के कामरूप महानगर, कामरूप ग्रामीण, नलबाड़ी, बरपेटा, चिरांग, कोकराझार जिले और उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, न्यू कोचबिहार और जलपाईगुड़ी जिले से होकर गुजरेगी। इस विस्तृत क्षेत्र के लोग आधुनिक रेल यात्रा का लाभ उठा सकेंगे।

विज्ञापन
Assam PM Modi will flag off Vande Bharat also inaugurate DEMU-MEMU shed in Lumding Updates
Vande Bharat - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

असम और पूर्वोत्तर के लोगों के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक दिन होगा। असम से पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की पहली यात्रा को सोमवार को गुवाहाटी से प्रधानमंत्री नरेंद्र अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री असम के लामडिंग में एक नवनिर्मित डेमू-मेमू शेड का उद्घाटन करने के अलावा 182 किलोमीटर के नए विद्युतीकृत सेक्शनों का भी लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन


एनएफ रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि ट्रेन असम के कामरूप महानगर, कामरूप ग्रामीण, नलबाड़ी, बरपेटा, चिरांग, कोकराझार जिले और उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, न्यू कोचबिहार और जलपाईगुड़ी जिले से होकर गुजरेगी। इस विस्तृत क्षेत्र के लोग आधुनिक रेल यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी सेक्शन में सबसे तेज ट्रेन द्वारा मौजूदा रेल यात्रा के समय में लगभग एक घंटे की कमी आएगी। इससे विभिन्न वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। इस क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और यात्रा जैसे क्षेत्रों को अत्यधिक लाभ होगा।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 02228 (गुवाहाटी - न्यू जलपाईगुड़ी) वंदे भारत एक्सप्रेस 29 मई, 2023 को 12:00 बजे गुवाहाटी से रवाना होकर 18:00 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। अपने उद्घाटनी यात्रा के दौरान, ट्रेन कामाख्या, रंगिया जंक्शन, नलबाड़ी, बिजनी, न्यू बंगाईगांव, कोकराझार, फकीराग्राम जंक्शन, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कोचबिहार और धूपगुड़ी में ठहरेगी। ट्रेन सं. 22228/22227 (गुवाहाटी - न्यू जलपाईगुड़ी - गुवाहाटी) वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा 31 मई, 2023 से शुरू होगी। ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन सं. 22227 (न्यू जलपाईगुड़ी - गुवाहाटी) वंदे भारत एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी से 6:10 बजे प्रस्थान कर गुवाहाटी 11:40 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन सं. 22228 (गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी) वंदे भारत एक्सप्रेस गुवाहाटी से 16:30 बजे प्रस्थान कर न्यू जलपाईगुड़ी 22:00 बजे पहुंचेगी। दोनों तरफ की यात्रा के दौरान ट्रेन कामाख्या, न्यू बंगाईगांव, कोकराझार, न्यू अलीपुरद्वार और न्यू कोचबिहार स्टेशनों पर रुकेगी। एक तरफ की अपनी यात्रा में वंदे भारत एक्सप्रेस 5 घंटे 30 मिनट में 411 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 8 कोचों से वाली ट्रेन में 530 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। इसमें एक एग्जिक्यूटिव क्लास, पांच चेयर कार और दो ड्राइवर ट्रेल कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री सोमवार को ही 91.03 किलोमीटर लंबे न्यू बंगाईगांव-दुधनई-मेंदीपाथर नव विद्युतीकृत सेक्शन को भी समर्पित करेंगे। इस सेक्शन के बिजलीकरण से देश के किसी भी हिस्से से अब माल ढुलाई और यात्रीवाही ट्रेनें मेघालय में प्रवेश करेगी। 91 किलोमीटर लंबे गुवाहाटी-चापरमुख नव विद्युतीकृत सेक्शन को भी माननीय प्रधानमंत्री देश को समर्पित करेंगे। हाल ही में निर्मित लामडिंग के एक नए डेमू/मेमू शेड का भी माननीय प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे। पूर्वोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जैसे नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर और असम के कुछ हिस्सों का लामडिंग प्रवेश द्वार है। यह नई सुविधा इस क्षेत्र में परिचालन कर रहे डेमू रेक का अनुरक्षण करने में मददगार होगी, जिससे बेहतर परिचालन व्यवहार्यता और यात्री सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed