फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: PM Modi said, 2000 laws which have become irrelevant have been abolished

Assam: गुवाहाटी हाई कोर्ट के प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम में बोले पीएम- अप्रासंगिक हो चुके 2000 कानून किए समाप्त

Fri, 14 Apr 2023 08:10 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, गुवाहाटी
एन. अर्जुन, गुवाहाटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 14 Apr 2023 08:10 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने कहा, गुवाहाटी हाई कोर्ट ऐसे समय में समय में 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है, जब देश की आजादी के भी 75 वर्ष पूरे होना का जश्न मना रहा है। हमारे लिए यह अभी तक के अनुभवों को सहेजना का भी समय है और नये लक्ष्यों के लिए जवाबदेही और जरूरी बदलावों का भी महत्वपूर्ण पड़ाव है...

विज्ञापन
Assam: PM Modi said, 2000 laws which have become irrelevant have been abolished
PM Modi Assam Visit - फोटो : Agency

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी हाई कोर्ट के प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम में कहा कि हमारे यहां के कई कानूनी प्रावधान ब्रिटिश काल से चले आ रहे हैं। कई ऐसे कानून हैं, जो अप्रसंगिक हो गए हैं। सरकार के स्तर पर हम इनकी निरंतर समीक्षा कर रहे हैं। हमने ऐसे दो हजार केंद्रीय कानूनों की पहचान कर उनको खत्म कर दिया है। ऐसे 40 हजार से ज्यादा कंप्लांसिस को भी समाप्त कर दिया है। व्यापार के दौरान आने वाली दिक्कतों को भी दूर किया। सरकार ने केसों को करने में भी भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री ने कहा, टेक्नोलॉजी आज एक पॉवर टूल बनकर उभरी है। सरकार हर क्षेत्र में टेक्नोलॉजी का हर संभव उपयोग करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा, गुवाहाटी हाई कोर्ट ऐसे समय में समय में 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है, जब देश की आजादी के भी 75 वर्ष पूरे होना का जश्न मना रहा है। हमारे लिए यह अभी तक के अनुभवों को सहेजना का भी समय है और नये लक्ष्यों के लिए जवाबदेही और जरूरी बदलावों का भी महत्वपूर्ण पड़ाव है। गुवाहाटी हाई कोर्ट की एक अलग विरासत और अपनी एक पहचान रही है। एक ऐसा हाई कोर्ट जिसका दायरा सबसे बड़ा है। असम के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश, मिजोराम और नगालैंड यानी तीन अन्य राज्यों की भी सेवा करते हैं। 2013 तक तो सात राज्यों पूर्वोत्तर के साथ राज्य आते थे। इसलिए इन 75 वर्षों के उत्सव में पूरे पूर्वोत्तर की विरासत जुड़ी हुई है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा, 21वीं सदी में हर भारतवासियों के सपने और आकाक्षाएं असीम हैं। इनकी पूर्ति में लोकतंत्र के एक स्तंभ के रूप में हमारी सशक्त और संवेदनशील न्यायपालिका भी भूमिका भी उतनी ही अहम है। हम अपने समाज के लिए वाइब्रेंट, सशक्त और आधुनिक न्याय सिस्टम बनाएं। सपनों को पूरा करने के लिए तीनों अंगों की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही पुराने और अनुपयोगी कानूनों को निरस्त करने की भी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed