{"_id":"5a9935204f1c1b4e588bb85a","slug":"assam-mob-beats-up-purported-holy-men-in-kamrup-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"असमः बच्चे की किडनैपिंग के शक में दो कथित बाबाओं की बेरहमी से पिटाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
असमः बच्चे की किडनैपिंग के शक में दो कथित बाबाओं की बेरहमी से पिटाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असम
Updated Fri, 02 Mar 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
सोशल मीडिया में असम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भीड़ द्वाारा दो कथित बाबाओं को बड़ी बेरहमी से पीटते हुए देखा जा रहा है, जबकि पीड़ित चिल्ला- चिल्लाकर मदद की मांग कर रहा है। लेकिन भीड़ उनकी एक न सुनते हुए घेरकर लात- घूसों से पीटती हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन
वीडियो में आरोपी बार- बार अपने बेगुनाह होने की बात कहकर पानी मांग रहा है। गुस्साई भीड़ ने ना केवल इन दोनों बाबाओं की जमकर धुनाई की बल्कि उनके चेहरे को भी जलाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
घटना असम के कामरूप जिले की है, जहां पर बाबा का रूप बनाए दो युवको को आक्रोशित भीड़ का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि इन दोनों बाबाओं पर बच्चा अपहरण करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन