{"_id":"589889614f1c1b8a523787d2","slug":"assam-mla-aminul-islam-suspended-for-viral-speech-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में फेसबुक पर विधानसभा कार्यवाही लाइव करने वाला विधायक निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
असम में फेसबुक पर विधानसभा कार्यवाही लाइव करने वाला विधायक निलंबित
एजेंसी/गुवाहाटी
Updated Tue, 07 Feb 2017 07:10 AM IST
विज्ञापन
असम विधानसभा के अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने सोमवार को सर्व भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (एआईयूडीएफ) के विधायक अमीन उल इस्लाम को सदन के भीतर कार्यवाही के दौरान फेसबुक लाइव करने के कारण तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
गोस्वामी ने एआईयूडीएफ के सदस्यों की मौजूदगी में कहा कि अमीन उल इस्लाम को 8 फरवरी तक निलंबित कर दिया गया है। इस्लाम से तत्काल सदन छोड़कर बाहर जाने का आग्रह भी किया गया। उन्होंने बताया कि यह अफसोस की बात है। अचार समिति ने सदस्य के निलंबन की सिफारिश वर्तमान सत्र के कुछ निश्चित अवधि के लिए किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
इस्लाम आदेश के बाद सदन छोड़कर चले गए। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग लंच के बाद की कार्यवाही के दौरान किया था। विधायक ने सदन से बाहर निकलकर मीडिया को बताया कि उन्होंने गलती की है और वह इस फैसले को स्वीकार करते हैं। गोस्वामी ने बताया कि विधायक ने लिखित में भी माफी मांग ली है।
विज्ञापन