फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Mizoram dispute Police stop Congress delegation at Dholai in Cachar district

असम-मिजोरम विवाद: रास्ते में रोके गए कांग्रेस नेता, पुलिस बोली- सिर्फ स्थानीय लोगों को जाने की इजाजत

Wed, 28 Jul 2021 03:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 28 Jul 2021 03:07 PM IST
सार

असम-मिजोरम सीमा विवाद को लेकर सियासत भी जारी है। कांग्रेस पीड़ितों से मिलने की मांग कर रही है, लेकिन कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से कांग्रेस नेता नाराज हो गए। 

विज्ञापन
Assam Mizoram dispute Police stop Congress delegation at Dholai in Cachar district
पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रोका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम-मिजोरम विवाद के मद्देनजर दोनों राज्यों की सीमा पर जा रहे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को बुधवार (28 जुलाई) को पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। बताया जा रहा है कि उनका काफिला काचर जिले के धोलई में रोक लिया गया, जिसमें भूपेन बोरा, देवव्रत सैकिया, सुष्मिता देव आदि नेता शामिल हैं। इस पर कांग्रेस के नेताओं ने नाराजगी जताई। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कही यह बात
कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने असम-मिजोरम सीमा के मुद्दे पर कहा कि हम सिर्फ ललितपुर बाजार तक जा रहे थे। हम सीमा पर नहीं जाएंगे, लेकिन हमें पांच किलोमीटर पहले ही रोक लिया गया। इस मामले में काचर जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमनदीप कौर ने बताया कि सीमा पर हालात काफी संवेदनशील हैं। वरिष्ठ अधिकारी लगातार इस मामले में बातचीत कर रहे हैं। ऐसे में सिर्फ स्थानीय नागरिकों को ही आने-जाने की इजाजत दी गई है। यह इलाका इस वक्त हर किसी के लिए खतरनाक है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने कहा कि असम-मिजोरम हिंसा में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवारों से मुलाकात की और उनके प्रति संवेदना व्यक्त की। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उन लोगों को देखकर अंदर से बहुत दुख हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार पर लोगों को भरोसा नहीं- कांग्रेस
सुष्मिता देव ने कहा कि लोग डरे हैं, सहमे हुए हैं, सरकार पर उनको भरोसा नहीं है। 100 राउंड फायरिंग हुई है। परसों से हमें पीड़ित परिवारों की ओर से फोन आ रहे हैं। इसलिए हमारा डेलीगेशन सरकार को बता कर जा रहा था, लेकिन पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक रोक दिया। विपक्ष को जाने देना चाहिए। जनता को लगना चाहिए कि इसपर पक्ष-विपक्ष सब एक है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed