फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Minister Himanta Sarma says Congress MLA Sherman Ali Ahmed will be sent to jail after election for his Indecent remarks

असम: कांग्रेस विधायक की टिप्पणी पर सरमा का हमला, बोले- चुनाव के बाद भेजूंगा जेल

Sat, 31 Oct 2020 09:37 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 31 Oct 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
Assam Minister Himanta Sarma says Congress MLA Sherman Ali Ahmed will be sent to jail after election for his Indecent remarks
हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : social media

असम के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी के एक विधायक पर हमला बोला। सरमा ने शनिवार को कहा कि अगर भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव में दोबारा सत्ता में आती है तो कांग्रेस विधायक शेरमन अली अहमद को उनकी 'अशोभनीय टिप्पणियों' के लिए जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


अहमद ने हाल ही में यहां स्थित श्रीमंत कलाक्षेत्र में प्रस्तावित संग्रहालय के लिए 'मियां संग्रहालय' शब्द का इस्तेमाल कर राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था। सरमा ने आरोप लगाया कि संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद से ही कांग्रेस की 'नजरें' कलाक्षेत्र पर हैं।
विज्ञापन



अहमद ने कहा था कि 'चार-चापोरी' नदी क्षेत्र में प्रस्तावित संग्रहालय तत्कालीन पूर्वी बंगाल के उन बंगाली मुसलमानों की परंपरा और संस्कृति को प्रदर्शित करेगा जो असम के नदी क्षेत्र में बसे हुए हैं। उनके इस बयान के बाद असम में राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरमा ने एक प्रेसवार्ता में कहा, 'जब अहमद से पूछा गया कि मिया म्यूजियम में क्या प्रदर्शित किया जा सकता है तो उन्होंने ढिठाई के साथ कहा कि 'नीली लुंगियां'। उन्हें ऐसा बयान देने के लिए माफ नहीं किया जाएगा क्योंकि यह हमारे वैष्णव गुरु शंकरदेव ओर महादेव का अपमान है।'


उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस विधायक ने सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगी तो चुनाव के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा। इस सवाल पर कि सरकार चुनाव का इंतजार क्यों करेगी, सरमा ने कहा, 'यदि अभी हम ऐसा करते हैं तो वह (अहमद) चुनाव में अतिरिक्त वोट प्राप्त कर लेंगे और हम उन्हें लाभ नहीं देना चाहते।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed