असम: कोयला खदान से निकाले गए चार खनिकों के शव, पांच अब भी अंदर फंसे; बचाव कार्य जारी
एक अधिकारी ने बताया कि खदान में फंसे हुए खनिकों की तलाश में बचाव अभियान सुबह फिर से शुरू हुआ। तलाश के छठे दिन तीन मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब तक चार मजदूरों के शव हुए बरामद
एक अधिकारी ने बताया कि खदान में फंसे हुए खनिकों की तलाश में बचाव अभियान शनिवार सुबह फिर से शुरू हुआ। तलाश के छठे दिन अब तक तीन मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं। एक मृतक की पहचान दीमा हसाओ को कलामाटी के गांव नंबर एक के निवासी 27 वर्षीय लिजेन मगर के रूप में हुई है। दो खनिकों की पहचान की कोशिश की जा रही है। इससे पहले बुधवार को नेपाल के रहने वाले एक मजदूर का शव पहले ही बरामद किया जा चुका है। खदान में अचानक पानी भर जाने से नौ मजदूर खदान में फंस गए थे।
#WATCH | Assam | The fourth body has been recovered by the joint rescue team of the Indian army and NDRF from the inundated rat-hole coal mine at 3 Kilo Umrangso area in Dima Hasao district today. pic.twitter.com/6aUSG4uxv3
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 11, 2025
शनिवार को पहला शव मिलने पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा, 'उमरंगसू में बचाव कार्य निरंतर जारी है। दुखद रूप से, आज सुबह एक और शव बरामद किया गया। हम इस कठिन समय में आशा और शक्ति के साथ शोक संतप्त लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।' बचाव कार्य में जुटे एक अधिकारी ने बताया कि 340 फीट गहरी खदान से पानी निकालने का काम जारी है और अब इस काम में ओएनजीसी और कोल इंडिया द्वारा लाई गई मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अभी भी पांच मजदूर अवैध कोयला खदान में फंसे हुए हैं। हालांकि उनके बचने की उम्मीद बेहद कम है। इस बीच पुलिस ने अवैध खदान में फंसे मजदूरों के सरदार को गिरफ्तार कर लिया है। सरदार हादसे के बाद से फरार था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
रेस्क्यू अभियान की असम के विशेष डीजीपी ने दी जानकारी
वहीं मामले में असम के विशेष डीजीपी हरमीत सिंह कहते हैं, 'अब हमारे पास 12 पंप काम कर रहे हैं। मुख्य शाफ्ट में छह पंप और तीन अन्य शाफ्ट में छह पंप। और पानी का स्तर आधे से भी कम हो गया है। पानी का स्तर लगभग 30 मीटर था। अब यह 15 मीटर से भी कम है। हम इस बारे में निश्चित नहीं हैं कि और कितना पानी आएगा। लेकिन अभी, जैसा कि आज चल रहा है, आपने देखा कि पानी के बहाव और खिंचाव के साथ, हम तीन और शवों को निकालने में सक्षम थे। इसलिए हमें उम्मीद है कि कल, जब पानी और नीचे जाएगा और शाफ्ट और खुलेगा, और शाफ्ट की धमनियां और खुलेंगी, तो हम शायद कुछ और परिणाम प्राप्त कर पाएंगे। और एक बार जब हम पानी की धमनियों को साफ करने में सक्षम हो जाएंगे, तो हमें उम्मीद है कि हम बचाव अभियान को आगे बढ़ा पाएंगे'।
#WATCH | Dima Hasao | Harmeet Singh, Special DGP, Assam says, "Now we have 12 pumps functioning. Six pumps in the main shaft and six pumps in three other shafts. And the water level has gone down by more than half. The water level was at about 30 meters. It is now less than 15… pic.twitter.com/8TCHX98r0T
— ANI (@ANI) January 11, 2025
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने शनिवार को बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर असम में हुई खनन त्रासदी की एसआईटी जांच की मांग की है। इस हादसे में कोयला खदान में काम कर रहे नौ मजदूर फंस गए थे और अब तक उनमें से चार के शव बरामद किए गए हैं। पांच मजदूर अभी भी फंसे हैं। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि पूर्वोत्तर राज्य में 'कमजोर कानून व्यवस्था और स्थानीय मिलीभगत' के कारण अवैध खनन अनियंत्रित रूप से जारी है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि 'मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस त्रासदी की जांच के लिए तत्काल एसआईटी जांच का आग्रह किया है। इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। इसके अलावा, सुरक्षा, भ्रष्टाचार और पर्यावरण को होने वाले नुकसान के व्यापक मुद्दों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। गोगोई ने कहा कि पीड़ितों के परिवार न्याय के हकदार हैं और हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जाए।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.