फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: Look out circular issued for actress Sumi Bora, 5 others in trading scam

Trading Scam: ट्रेडिंग घोटाले में अभिनेत्री सुमी की मुश्किलें बढ़ीं, लुकआउट सर्कुलर जारी; पांच अन्य भी फंसे

Tue, 10 Sep 2024 03:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी/डिब्रूगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी/डिब्रूगढ़ Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 10 Sep 2024 03:54 PM IST
सार

पिछले सप्ताह निवेशकों को ठगने वाली कंपनी के मालिक 22 वर्षीय बिशाल फुकन को उसके मैनेजर के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच में पता चला कि फुकन ने कथित तौर पर बोरा पर बहुत पैसा खर्च किया था। इसमें राजस्थान के उदयपुर में उनकी हाई-प्रोफाइल शादी भी शामिल थी। 

विज्ञापन
Assam: Look out circular issued for actress Sumi Bora, 5 others in trading scam
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करोड़ों रुपये के शेयर बाजार ट्रेडिंग घोटाले के सिलसिले में असम की अभिनेत्री सुमी बोरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुमी, उनके फोटोग्राफर पति, भाई और उनकी पत्नी के अलावा दो अन्य के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। डिब्रूगढ़ के एसपी राकेश रेड्डी ने कहा कि अभिनेत्री, उनके पति तारिक बोरा, भाई राजीब बोरा और उनकी पत्नी जिंकी मिली और दो अन्य के खिलाफ सर्कुलर जारी किया गया है। वे समन के बाद भी पुलिस के सामने पेश नहीं हुए हैं। पुलिस उनसे इस घोटाले के सिलसिले में पूछताछ करना चाहती है। इसमें लोगों से कथित तौर पर सैकड़ों करोड़ रुपये ठगे गए थे।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह निवेशकों को ठगने वाली कंपनी के मालिक 22 वर्षीय बिशाल फुकन को उसके मैनेजर के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच में पता चला कि फुकन ने कथित तौर पर बोरा पर बहुत पैसा खर्च किया था। इसमें राजस्थान के उदयपुर में उनकी हाई-प्रोफाइल शादी भी शामिल थी। 
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि जांच का जिम्मा सीआईडी को सौंपा गया है। आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन भी किया गया है। उन्होंने बताया कि फुकन से जुड़ी कई संपत्तियों को जब्त किया गया है। अन्य संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब्त दस्तावेजों की जांच के लिए पुलिस सेबी, आयकर विभाग और अन्य एजेंसियों के संपर्क में है। हमने निवेशकों और परिवार के सदस्यों सहित कई गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। हमने इस मामले के संबंध में बयान दर्ज करने के लिए करीब 15 लोगों को नोटिस भी जारी किए हैं।

अपने फेसबुक प्रोफाइल में फुकन ने खुद को उद्योगपति, संगीतकार, निर्माता और गायक बताया है। बोरा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उनका दावा है कि फुकन उसका भाई है और उसने कथित तौर पर अपनी कंपनी के माध्यम से कई लोगों को बाजारों में निवेश करने के लिए मनाया। पुलिस की शिकायत के आधार पर 30 अगस्त को फुकन को गिरफ्तार किया गया था।

इस तरह का पहला मामला अगस्त के आखिरी सप्ताह में सामने आया था। उस वक्त डीबी स्टॉक ट्रेडिंग नामक एक फर्म में भारी रिटर्न के वादे पर निवेश करने वाले लोगों ने शिकायत की थी कि उन्हें अपना पैसा वापस नहीं मिल रहा है। यह भी बताया गया था कि कंपनी ने कार्यालय भी बंद कर दिया है। इसके 29 वर्षीय मालिक दीपांकर बर्मन भाग गए थे, लेकिन पुलिस ने उनकी करीबी सहयोगी मोनालिसा दास को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति सपनानिल दास को गिरफ्तार किया था।, दावा किया गया कि वह ट्रेडर.सपनानिएल का सीईओ है। इस फर्म ने भी इसी तरह के तरीकों से लोगों को ठगा था।


डिब्रूगढ़ में पुलिस ने इसी तरह के एक अन्य मामले में ट्रेडिंग एफएक्स के रंजीत काकोटी को भी गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि अब तक 59 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और विभिन्न जिलों में दर्ज 28 मामलों की जांच के लिए 14 एसआईटी गठित की गई हैं। ये मामले भारतीय न्याय संहिता के अलावा अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम, 2019 के तहत दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed