{"_id":"5dfb9d648ebc3e881d0f9204","slug":"assam-high-school-teacher-eligibility-test-postponed-secondary-education-department-know-new-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम : हाई स्कूल शिक्षक पात्रका परीक्षा 2019 स्थगित, जानें नई तारीख ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम : हाई स्कूल शिक्षक पात्रका परीक्षा 2019 स्थगित, जानें नई तारीख
Thu, 19 Dec 2019 09:25 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 19 Dec 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
फाईल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जानकारी दी है कि असम मे होने वाली हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित कर दी गई है। बता दें कि असम में नागरिकता अधिनियम 2019 को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है।
विज्ञापन
इसके चलते असम में 19 दिसंबर 2019 को आयोजित होने वाली हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अब यह परीक्षा 19 जनवरी 2020 को आयोजित की जाएगी। गुरुवार को असम समेत देश के अन्य राज्यों में भी विरोध प्रदर्शन दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Secondary Education Department: The High School Teacher Eligibility Test (TET) exam, scheduled to be held on 22nd December in Assam, will now be held on 19th January 2020. https://t.co/dgTJmRxfd9
— ANI (@ANI) December 19, 2019
विज्ञापन
असम के साथ-साथ कई अन्य राज्यों में भी परीक्षाएं रद्द की गई हैं। लखनऊ में तनाव की स्थिति को देखते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को होने वाली परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा झांसी में भी एहतियात के तौर पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।
बता दें कि एनटीए ने भी 15 दिसंबर 2019 को आयोजित होने वाली सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा को असम और मेघालय में स्थगित कर दिया था। हालांकि बाकि राज्यों में यह परीक्षा सामान्य रूप से आयोजित की गई।