असम: हेमंत बिस्वा सरमा बोले, मुस्लिम नहीं देंगे हमें वोट और हम मांगेंगे भी नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'Miya Muslims' don't vote for us (BJP), I am saying this on the basis of experience, they didn't vote us in Panchayat & 2014 Lok Sabha polls. BJP will not get votes in the seats that are in their (Miya Muslims) hands, while other seats are our: Assam Minister HB Sarma (30.1) pic.twitter.com/lQzfFKI4MC
— ANI (@ANI) January 31, 2021विज्ञापन
हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अनुभव के आधार पर कह रहा हूं कि मुस्लिम भाजपा को वोट नहीं देते। उन्होंने पंचायत व लोकसभा चुनाव में हमें वोट नहीं दिया। विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को वो सीटें नहीं मिलेंगी, जहां इनके वोट ज्यादा हैं, लेकिन हम इन सीटों पर भी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे, ताकि जो लोग खुद को मुस्लिम वर्ग से नहीं जोड़ते उन्हें कमल या हाथी (असम गण परिषद का चुनाव चिह्न) का विकल्प मिल सके।
सरमा ने यह भी कहा कि जब तक तलाक, बाल विवाह, बहुविवाह जैसी बातें मुस्लिमों की जिंदगी का हिस्सा हैं, हम उनसे वोट नहीं मांगेंगे। हमारे कुछ कार्यकर्ता उनके बीच से हैं। उनका मनोबल न गिरे इसलिए मुस्लिम बहुल इलाकों में भी उम्मीदवार खड़े करेंगे। बता दें, असम में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य की करीब 35 फीसदी आबादी मुस्लिम है। ऐसे में राज्य के मंत्री का यह बयान बहुत अहम है।