फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam government conduct socio economic assessment of indigenous muslim community

Assam: स्वदेशी मुसलमानों की आर्थिक-सामाजिक स्थिति का मूल्यांकन करेगी असम सरकार, उत्थान के लिए बनाएगी योजनाएं

Tue, 03 Oct 2023 03:35 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 03 Oct 2023 03:35 PM IST
सार

जनता भवन में एक बैठक में सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह असम के स्वदेशी मुस्लिम सुमदायों (गोरिया, मोरिया, सैयद और जोल्हा) की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को लेकर सर्वेक्षण करें।

विज्ञापन
assam government conduct socio economic assessment of indigenous muslim community
असम के सीएम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम सरकार ने मंगलवार को कहा है कि वह राज्य के पांच स्वदेशी मुस्लिम समुदायों की आर्थिक-सामाजिक स्थिति का मूल्यांकन कराएगी ताकि उनके उत्थान के लिए सरकारी योजनाएं बनाई जा सकें। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इसे लेकर बैठक भी की। असम के मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर साझा की एक पोस्ट में लिखा कि 'जनता भवन में एक बैठक में सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह असम के स्वदेशी मुस्लिम सुमदायों (गोरिया, मोरिया, देशी, सैयद और जोल्हा) की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को लेकर सर्वेक्षण करें।'
विज्ञापन


उत्थान के लिए योजनाएं बनाएगी सरकार
असम के मुख्यमंत्री कार्यालय का कहना है कि मूल्यांकन के निष्कर्ष के आधार पर राज्य सरकार स्वदेशी अल्पसंख्यकों के सामाजिक-आर्थिक और शैक्षिक उत्थान के लिए सरकारी योजनाएं बनाएगी। बता दें कि असम सरकार का यह कदम ऐसे समय सामने आया है, जब बिहार में जातीय सर्वे के नतीजे जारी हुए हैं और इसमें पता चला है कि राज्य की कुल आबादी में 63 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार को ही अपने एक बयान में कहा था कि भाजपा को चार के मियां लोगों का अगले 10 सालों तक वोट नहीं चाहिए। जब तक वह बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को बंद नहीं कर देते। बता दें कि चार के मियां लोगों से सीएम का मतलब बंगाली बोलने वाले मुस्लिम समुदाय से था। हालांकि हिमंता बिस्व सरमा ने ये भी कहा कि मियां लोग उनका और भाजपा का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed