{"_id":"5f0221390a5f31166b6504e2","slug":"assam-government-accepts-community-transmission-in-kamrup-metro-lockdown-increased-in-dima-hasao-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम सरकार ने स्वीकारी कामरूप मेट्रो में सामुदायिक संक्रमण की बात, दीमा हसाओ जिले में बढ़ा लॉकडाउन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम सरकार ने स्वीकारी कामरूप मेट्रो में सामुदायिक संक्रमण की बात, दीमा हसाओ जिले में बढ़ा लॉकडाउन
Mon, 06 Jul 2020 12:21 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हफलॉन्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हफलॉन्ग
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच असम सरकार ने सामुदायिक संक्रमण की बात स्वीकारते हुए लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का संकेत दिया है। उधर राज्य के दीमा हसाओ जिले में आज (सोमवार) से दो हफ्ते का लॉकडाउन लागू किया जाएगा। कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले के बाद दीमा हसाओ राज्य का दूसरा जिला है जहां पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
कामरूप मेट्रोपोलिटन में 28 जून से 12 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन है। इसमें मुख्य रूप से गुवाहाटी शहर आता है।
दीमा हसाओ के उपायुक्त पॉल बरूआ ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सामुदायिक संक्रमण की आशंका के मद्देनजर कड़ी पाबंदियां लागू की जाएंगी। जिले में छह संक्रमित मामले मिले हैं, जिनमें से पांच अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को किराने की दुकाने सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक खोलने की इजाजत होगी। दवाई की दुकानें, पेट्रोल पंप और एलपीजी एजेंसियों को खोलने की अनुमति है। फल, सब्जी और मछली की रेहड़ी वालों को , रेहड़ी लगाने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन