{"_id":"635d2473f9083f5d2f44a8fb","slug":"assam-four-people-die-while-cleaning-well-in-assam-hailakandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: हैलाकांडी में कुएं की सफाई के दौरान चार मजदूर की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: हैलाकांडी में कुएं की सफाई के दौरान चार मजदूर की मौत, एक की हालत गंभीर
Sat, 29 Oct 2022 09:58 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 29 Oct 2022 09:58 PM IST
सार
अलगापुर राजस्व मंडल के बकरीहावर पार्ट-1 में मजदूर कुएं की सफाई करने के लिए उतरे थे। उसी दौरान एक युवक गलती से कुएं में गिर गया। उसे बचाने के चक्कर में एक के बाद एक तीन मजदूर कुएं में चले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के हैलाकांडी जिले में शनिवार को एक कुएं की सफाई के दौरान एक हादसा हो गया। हादसे में चार की मौत हो गई, जबिक एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि अलगापुर राजस्व मंडल के बकरीहावर पार्ट-1 में मजदूर कुएं की सफाई करने के लिए उतरे थे। उसी दौरान एक युवक गलती से कुएं में गिर गया। उसे बचाने के चक्कर में एक के बाद एक तीन मजदूर कुएं में चले गए। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर एसडीआरएफ के जवानों को मौके पर बुलाया गया। जहां से एसडीआरएफ की टीम ने सभी शवों को कुएं से निकाला। बाल-बाल बचे एक मजदूर को सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान राशिद अहमद, नाजिम उद्दीन, अबू सुहेल और हसीब उद्दीन के रूप में हुई है, जबकि घायल का नाम सोहिद अहमद है।