फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam flood vegetable food item prices skyrocket more then five lakh people affected

Assam Flood: असम में बाढ़ से पांच लाख लोग हुए प्रभावित, महंगाई आसमान छू रही; गृह मंत्री ने सीएम से की बात

Sun, 25 Jun 2023 11:32 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 25 Jun 2023 11:32 AM IST
सार

अकेले बाजाली जिले में बाढ़ से ढाई लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा नलबाड़ी में 80061, बारपेटा में 73233, लखीमपुर में 22577, दारंग में 14583, तामुलपुर में 14180 लोग प्रभावित हुए हैं। 

विज्ञापन
assam flood vegetable food item prices skyrocket more then five lakh people affected
असम में बाढ़ से कई इलाके डूब गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम में आई विनाशकारी बाढ़ से सब्जियों और खाने-पीने की अन्य चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। दरअसल बाढ़ से राज्य की करीब 11 हजार हेक्टेयर जमीन पर खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। इससे राज्य में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। बाढ़ के चलते सप्लाई चेन भी प्रभावित हुई है, इसकी वजह से भी राज्य में खाने-पीने के अन्य सामान की किल्लत हो गई है और जो चीजें मिल रही हैं, वो महंगे दामों पर मिल रही हैं। 
विज्ञापन


करीब पांच लाख लोग प्रभावित
असम में आई बाढ़ से अभी तक 19 जिलों के करीब 4.89 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बीते 24 घंटे में बाढ़ से नलबाड़ी जिले में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट के अनुसार, अकेले बाजाली जिले में बाढ़ से ढाई लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा नलबाड़ी में 80061, बारपेटा में 73233, लखीमपुर में 22577, दारंग में 14583, तामुलपुर में 14180, बाक्सा में 7282, गोआलपाड़ा में 4750 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ ने 1538 गांवों को अपनी चपेट में लिया है। 
विज्ञापन


ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर
ब्रह्मपुत्र नदी धुबरी और जोरहाट जिले में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ प्रभावितों के लिए 14 बाढ़ प्रभावित जिलों में 140 राहत कैंप और 75 राहत डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन राहत कैंपों में 35142 लोग ठहरे हुए हैं। बड़ी संख्या में प्रभावित लोग सड़क के किनारे और अन्य जगहों पर रह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर, इमरजेंसी सर्विस और सिविल डिफेंस के लोग राहत और बचाव कार्यों में जुटे हैं। बाढ़ से राज्य में आधारभूत ढांचे का भी काफी नुकसान हुआ है। बाढ़ प्रभावित जिलों में 213 सड़कें, 14 पुल, कई कृषि बंध, स्कूल की इमारतें, सिंचाई नहरें आदि तबाह हुए हैं। 


गृहमंत्री ने दिया मदद का आश्वासन
असम में बाढ़ के हालात पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चिंता जताते हुए राज्य के सीएम हिमंता बिस्व सरमा से बात की और हरसंभव मदद का एलान किया। अमित शाह ने कहा कि एनडीआरएफ की टीमें ग्राउंड पर मौजूद हैं और राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। मोदी सरकार असम के लोगों के साथ इस मुश्किल समय में खड़ी है। वहीं गृह मंत्री के इस ट्वीट पर राज्य के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने गृह मंत्री को राज्य की चिंता करने के लिए धन्यवाद दिया। सरमा ने कहा कि राज्य सरकार हाई अलर्ट पर है और प्रभावितों की पूरी मदद की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed