फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam flood update 10 districts thousand people effected heavy rain red alert issue

Assam: असम में बाढ़ से 10 जिलों के 31 हजार लोग प्रभावित, मौसम विभाग के 'रेड अलर्ट' ने बढ़ाई चिंता

Tue, 20 Jun 2023 10:46 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 20 Jun 2023 10:46 AM IST
सार

असम आपदा प्रबंधन अथॉरिटी ने बताया है कि राज्य के चिरांग, दारंग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, कोकराझार, लखीमपुर, नलबाड़ी, सोनितपुर और उदलगिरी जिलों में 30,700 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 

विज्ञापन
assam flood update 10 districts thousand people effected heavy rain red alert issue
असम में बाढ़ से हाहाकार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

असम में बाढ़ से हालात बेहद खराब हैं। राज्य के 10 जिलों के 31 हजार लोग प्राकृतिक आपदा झेल रहे हैं। अब मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने उनकी चिंता को और बढ़ा दिया है। बता दें कि मौसम विभाग ने असम में अगले पांच दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। असम में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, ऐसे में भारी बारिश के अलर्ट ने चिंता को और बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन


कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग के गुवाहाटी सेंटर ने विशेष बुलेटिन के जरिए मंगलवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के कई जिलों में जमकर बारिश होगी। वहीं अगले दो दिन ओरेंज अलर्ट और एक दिन येलो अलर्ट जारी किया है। असम आपदा प्रबंधन अथॉरिटी ने बताया है कि राज्य के चिरांग, दरंग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, कोकराझार, लखीमपुर, नलबाड़ी, सोनितपुर और उदलगुड़ी जिलों में 30,700 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Weather Update: मानसून के आगे बढ़ने के साथ ही शुरू हुआ बारिश का दौर, जानिए आपके राज्य में कब होगी बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन


लखीमपुर जिला सबसे ज्यादा प्रभावित
लखीमपुर जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां 22 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इसके बाद डिब्रूगढ़ में 3800 और कोकराझार में 1800 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावितों के लिए 25 राहत सेंटर बनाए हैं, जिन्हें सात जिलों में संचालित किया जा रहा है। राज्य के 444 गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है और 741 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है। विश्वनाथ, धुबरी, डिब्रूगढ़, गोलाहाट, कामरूप, करीमगंज,  कोकराझार, लखीमपुर, माजुली, मोरीगांव, नागौन, नलबाड़ी, शिवसागर, सोनितपुर, दक्षिण सलमारा, तामुलपुर और उदलगुड़ी में बाढ़ के चलते बड़ी मात्रा में भू-कटाव हुआ है। 

भूस्खलन और इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान
दिमा हसाओ, कामरूप और करीमगंज में भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ है। कई शहरों में आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचा है और कई शहरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी कोपिली खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed