फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Flood: total 25 died and 6.5 lakh people affected

Assam Flood: असम में बाढ़ से 25 लोगों की मौत, कुल 6.5 लाख लोग प्रभावित

Tue, 24 May 2022 10:47 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Amit Mandal Updated Tue, 24 May 2022 10:47 PM IST
सार

बाढ़ ने सबसे ज्यादा नागांव जिले को प्रभावित किया है। यहां 3.51 लाख लोग प्रभावित हैं। इसके बाद कचार जिले में दो लाख और होजई में 44,500 लोग प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
Assam Flood: total 25 died and 6.5 lakh people affected
असम में बाढ़ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

असम में बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन 22 जिलों में अब भी पानी भरा है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के मुताबिक, कचार जिले के सिलचर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे राज्य में बाढ़ के कारण मरने वालों की तादाद 25 हो गई है। विभिन्न जिलों में फिलहाल 6,50,400 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

विज्ञापन


बाढ़ ने सबसे ज्यादा नागांव जिले को प्रभावित किया है। यहां 3.51 लाख लोग प्रभावित हैं। इसके बाद कचार जिले में दो लाख और होजई में 44,500 लोग प्रभावित हुए हैं। शनिवार सुबह बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या 7.2 लाख थी। फिलहाल 1709 गांव पानी में डूबे हैं और 82,503 हेक्टेयर में खड़ी फसल नष्ट हो गई है। प्रशासन की ओर से आठ जिलों में 656 राहत कैंप लगाए गए हैं। यहां 19,555 बच्चों समेत 90,597 लोगों ने शरण ले रखी है। सेना, अर्धसैनिक बलों, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, एसडीआरएफ, नागरिक प्रशासन, प्रशिक्षित स्वयंसेवकों, अग्निशमन और अन्य आपात सेवाओं के कर्मियों ने विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों से 110 लोगों को बचाया। प्रभावित लोगों को राशन भी बांटा जा रहा है। बाढ़ के कारण राज्य में आधारभूत ढांचा सड़क-पुल आदि बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। 
विज्ञापन


वन्य प्राणियों को बचाने के इंतजाम
असम के वन विभाग ने राष्ट्रीय पार्कों, वन्यजीव अभयारण्यों में एक सींग वाले गैंडे समेत वन्य प्राणियों को बाढ़ के कहर से बचाने के लिए इंतजाम किए हैं। असम के वन मंत्री परिमल सुकलबैद्य ने बताया, हर साल की तरह बाढ़ के समय वन्यजीवों के लिए तमाम जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed