फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam flood situation worsens Over 3 lakh affected in 22 districts Latest News Update

Assam Flood: असम में बाढ़ के हालात और बिगड़े, 22 जिलों के 3.40 लाख लोग प्रभावित

Wed, 30 Aug 2023 10:53 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 30 Aug 2023 10:53 PM IST
सार

असम में बाढ़ की स्थिति और खराब होती जा रही है। बाढ़ से राज्य के 22 जिलों में 3.40 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है।

विज्ञापन
Assam flood situation worsens Over 3 lakh affected in 22 districts Latest News Update
असम में बाढ़ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

असम में बाढ़ की स्थिति और खराब होती जा रही है। बाढ़ से राज्य के 22 जिलों में 3.40 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार तक राज्य के 21 जिलों में करीब 3.07 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए थे। हालांकि, इस साल बाढ़ की वजह से मौत के मामलों की संख्या 15 बनी हुई है।

विज्ञापन


3,40,937 लोग प्रभावित
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के मुताबिक, ब्रह्मपुत्र नदी धुबरी, गोलपाड़ा, गुवाहाटी, तेजपुर और नेमतीघाट के साथ-साथ दिसांग, बुरिडीहिंग और सुबनसिरी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इस वजह से 3,40,937 लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन


माजुली सबसे अधिक प्रभावित
जानकारी के मुताबिक, माजुली सबसे अधिक प्रभावित जिला है। यहां 65,035 लोगों बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इसके बाद गोलपाड़ा (58,439), मोरीगांव (44,181), विश्वनाथ (36,671), शिवसागर (28,669) और लखीमपुर (24,594) है। अब तक 1,308 लोगों ने 153 राहत शिविरों में शरण ले रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तटबंध क्षतिग्रस्त, सड़कें भी प्रभावित
वन विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, ओरांग राष्ट्रीय उद्यान और बाघ अभयारण्य में 44 शिविरों में से 13 और पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य में 10 शिविर जलमग्न हो गए हैं। दरांग और उदलगुड़ी जिलों में तटबंध क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दरांग, धुबरी, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप मेट्रो, करीमगंज, माजुली, मोरीगांव और उदलगुड़ी जिलों में 33 सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed