फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam flood situation critical CM Himanta Biswa Sarma visits relief camps Latest News Update

Assam Flood:  असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने किया राहत शिविरों का दौरा

Fri, 01 Jul 2022 08:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 01 Jul 2022 08:22 PM IST
सार

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार, इस साल बाढ़ और भूस्खलन के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 159 हो गई, जिसमें छह जिलों- नागांव, लखीमपुर, बरपेटा, बिश्वनाथ, धेमाजी और मोरीगांव में आठ और लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Assam flood situation critical CM Himanta Biswa Sarma visits relief camps Latest News Update
असम में बाढ़ से हाहाकार - फोटो : Social media

विस्तार

असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को भी गंभीर बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में यहां आठ लोगों की जान चली गई। राज्य में बाढ़ के कारण 29 लाख से अधिक आबादी प्रभावित है। अधिकारियों ने बताया कि कछार के सिलचर शहर के कई हिस्से 11 दिन से अधिक समय से जलमग्न हैं। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने करीमगंज के सुभाष हाई स्कूल, कालीबारी और गोपीकानगर में बाढ़ राहत शिविरों का दौरा किया और लोगों से बातचीत की।

विज्ञापन

 
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार, इस साल बाढ़ और भूस्खलन के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 159 हो गई, जिसमें छह जिलों- नागांव, लखीमपुर, बरपेटा, बिश्वनाथ, धेमाजी और मोरीगांव में आठ और लोगों की मौत हो गई। कछार जिले में एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है। इस समय 25 जिलों में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 29.80 लाख रह गई है, जो कल तक 31.54 लाख थी। आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल असम पहुंच गया है। 
विज्ञापन


वहीं, बेकी, कोपिली, बराक और कुशियारा समेत कई स्थानों पर ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हालांकि अन्य कई नदियों में जलस्तर कम हो रहा है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बृहस्पतिवार को जिला उपायुक्तों के साथ ऑनलाइन बैठक की और उन्हें राहत शिविरों व अन्य आश्रयों में रहने वाले प्रत्येक परिवार को अगले चार दिनों के भीतर 3,800 रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed