फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam flood live updates amit shah dials himanta biswa sarma says central team will visit state to assess damage

Assam Flood: बाढ़ से नुकसान का आकलन करने असम जाएगी गृह मंत्रालय की टीम, शाह ने सरमा को फोन कर जाना हाल

Mon, 20 Jun 2022 09:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 20 Jun 2022 09:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि गृह मंत्री शाह ने असम में बाढ़ की स्थिति के बारे में पूछताछ करने के लिए सुबह से दो बार फोन किया। उन्होंने बताया कि आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए जल्द ही अधिकारियों की एक टीम भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
assam flood live updates amit shah dials himanta biswa sarma says central team will visit state to assess damage
केंद्रीय गृहमंत्री ने फोन कर जाना असम में बाढ़ के बाद का हाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह ने सोमवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को दो बार फोन किया। पहले फोन कॉल में  बाढ़ की स्थिति के बार में पूछताछ की और दूसरे फोन कॉल में उन्हें सूचित किया कि एक केंद्रीय टीम जल्द ही बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राज्या का दौरा करेगी। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में बाढ़ और भूस्खलन में 11 लोगों की मृत्यु हुई है।

विज्ञापन


पूर्वोत्तरी राज्य असम बीते एक सप्ताह से विनाशकारी बाढ़ की चपेट में है, जिससे 36 में से 33 जिलों में लगभग 43 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। असम में इस साल आई बाढ़ और भूस्खलन में अबतक कुल 73 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सरमा ने एक ट्वीट में कहा, माननीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में बाढ़ की स्थिति के बारे में पूछताछ करने के लिए सुबह से दो बार फोन किया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा जल्द ही अधिकारियों की एक टीम भेजी जाएगी। मदद के लिए गृह मंत्रालय के आभारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि शाह का पहला फोन कॉल बाढ़ की स्थिति के बारे में पूछताछ करने को लेकर था और दूसरा मुख्यमंत्री को सूचित करने के लिए था कि नुकसान के आकलन के लिए जल्द ही एक केंद्रीय टीम  राज्य में भेजी जाएगी। 

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, असम के इतिहास में पहली बार भारतीय वायुसेना का एक विशेष विमान 21 जून को सिलचर में 1 लाख लीटर डीजल और पेट्रोल ले जाएगा। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे भी एक विशेष राहत ट्रेन चलाने पर सहमत हो गया है। सरमा ने बताया कि भारतीय सेना की कई टुकड़ियां राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सभी राज्य सरकार के विभाग, कई सामाजिक संगठन राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। हमें यकीन है कि हम इस कठिन समय से उबरने में सक्षम होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि नगांव और मोरीगांव जिले के 2000 से अधिक गांव अभी भी राज्य में बाढ़ के पानी की चपेट में हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शनिवार को असम के मुख्यमंत्री को फोन कर स्थिति का जायजा  लिया था और उन्हें केंद्री की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था। 
इस बीच, सरमा ने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए राज्य के मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और जिला उपायुक्तों के साथ एक वर्चुअल बैठक की। उन्होंने बचाव और राहत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। सरमा ने उपायुक्तों से उन क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की मदद लेने को कहा, जहां एनडीआरएफ या एसडीआरएफ की नौकाएं अबतक नहीं पहुंच पाई हैं।


असम के अलावा मेघालय का दौरा करेगी केंद्रीय टीम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल नुकसान का आकलन करने के लिए असम के अलावा मेघालय के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेगा। शाह ने मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से बात करने के बाद कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार जरूरत की इस घड़ी में दोनों राज्यों के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed