{"_id":"5f16407e8ebc3e9ed3112a98","slug":"assam-flood-death-toll-rises-to-123-more-than-7-million-people-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam Flood: असम बाढ़ में मरने वालों की संख्या 123 हुई, 70 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam Flood: असम बाढ़ में मरने वालों की संख्या 123 हुई, 70 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
Tue, 21 Jul 2020 03:20 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 21 Jul 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
असम में बाढ़
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम में बाढ़ का रूप और विकराल होता जा रहा है। सोमवार को छह और लोगों की मौत के साथ बाढ़ व बारिश से भूस्खलन व अन्य घटनाओं में मरने वालों की संख्या 123 हो गई। सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को कहा कि अब तक 70 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। लेकिन हम इस मुश्किल का डटकर सामना कर रहे हैं। इस आपदा से हम जीतेंगे। उन्होंने कहा, केंद्र और राज्य सरकार पीड़ितों व प्रभावितों को हर संभव मदद मुहैया करा रही हैं।
विज्ञापन
सोनोवाल ने कहा, एक तरफ कोरोना महामारी है और दूसरी ओर बाढ़ का दंश। असमवासी दोनों से जंग लड़ रहे हैं। हमारे बहुत लोग बाढ़ में जान गंवा चुके हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क में भी 109 जानवर मारे गए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन बल, एनडीआरएफ और अन्य राहत दल बचाव कार्य में जुटे हैं।
विज्ञापन
सीएम ने कहा, हमारे 30 जिले पानी में डूबे हैं। ब्रह्मपुत्र भी खतरे के निशान से 11 सेमी ऊपर बह रही है और मंगलवार तक इसके 20 सेमी तक पहुंचने का अनुमान है। हमारे सामने मुश्किल दौर है लेकिन इसे मात देना हमें आता है। प्रकृति के इस कहर से हम जल्द उभरेंगे। बाढ़ में फंसे लोगों को निकालकर सुरक्षित शेल्टर होम व राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन