{"_id":"64e99e0daa75f7b6420cfd13","slug":"assam-ex-editor-of-bengali-daily-arrested-for-remarks-on-mahatma-gandhi-released-later-on-bail-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: महात्मा गांधी पर टिप्पणी को लेकर बंगाली दैनिक के पूर्व पत्रकार गिरफ्तार; जमानत पर रिहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: महात्मा गांधी पर टिप्पणी को लेकर बंगाली दैनिक के पूर्व पत्रकार गिरफ्तार; जमानत पर रिहा
Sat, 26 Aug 2023 12:20 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:20 PM IST
सार
Assam: उप निरीक्षक फारुक हुसैन ने बताया कि कांग्रेस नेता समसुद्दीन बरलास्कर की ओर से हैलाकांडी सदर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसेक बाद पत्रकार को शुक्रवार को कछार जिले के सिलचर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
असम पुलिस
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम की बराक घाटी में एक प्रमुख बंगाली दैनिक समाचार पत्र के पूर्व पत्रकार को गिरफ्तार किया गया। उन पर महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
उप निरीक्षक फारुक हुसैन ने बताया कि कांग्रेस नेता समसुद्दीन बरलास्कर की ओर से हैलाकांडी सदर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसेक बाद पत्रकार को शुक्रवार को कछार जिले के सिलचर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
आरोप है कि पत्रकार ने 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में महात्मा गांधी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने आजादी में महात्मा गांधी के योगदान पर कथित तौर पर सवाल उठाया था। उन पर आबादी के एक वर्ग के तुष्टिकरण का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि पत्रकार के खिलाफ 18 अगस्त को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी के बाद उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।