{"_id":"6062f90e8ebc3e8d1c768299","slug":"assam-election-congress-demands-fir-and-to-stop-bjp-leader-hemant-biswa-sharma-from-campaigning","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम चुनाव : कांग्रेस ने की भाजपा नेता हेमंत बिस्वा सरमा पर एफआईआर व प्रचार करने से रोकने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम चुनाव : कांग्रेस ने की भाजपा नेता हेमंत बिस्वा सरमा पर एफआईआर व प्रचार करने से रोकने की मांग
Tue, 30 Mar 2021 04:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 30 Mar 2021 04:20 PM IST
सार
- असम में चुनावी सरगर्मी चरम पर
- एक अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान
विज्ञापन
हेमंत बिस्वा शर्मा
- फोटो : ANI
विस्तार
असम विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से राज्य के मंत्री व भाजपा नेता हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उन्हें प्रचार से रोकने की मांग की है। पार्टी ने इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।
मोहिलारी को एनआईए से गिरफ्तार कराने की धमकी का आरोप
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता सरमा ने राज्य में कांग्रेस नीत गठबंधन की सहयोगी पार्टी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के अध्यक्ष हग्रामा मोहिलारी को एनआईए के जरिए जेल में डालने की धमकी दी है। कांग्रेस ने कहा कि सरमा ने वोटरों को धमकाने की नीयत से षड्यंत्रपूर्वक यह बयान दिया है, ताकि हमारे घटक दल व कांग्रेस को चुनाव में नुकसान पहुंचे। सरमा के कथित बयान से पता चलता है कि केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए भाजपा के इशारे पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Congress writes to Chief Election Commissioner, "Petition seeking action including registration of FIR debarring BJP leader & Assam Minister Himanta Biswa Sarma and putting a blanket ban on him from campaigning in Assam election." pic.twitter.com/rnUBXJhicQ
— ANI (@ANI) March 30, 2021विज्ञापन