फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: Dhubri artist Sanjib Basak created idol of Durga Devi with expired medicines

असम: धुबरी के कलाकार संजीब बसाक ने एक्सपायर्ड दवाओं से बनाई माता दुर्गा की मूर्ति 

Sun, 25 Oct 2020 06:10 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असम Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 25 Oct 2020 06:10 AM IST
विज्ञापन
Assam: Dhubri artist Sanjib Basak created idol of Durga Devi with expired medicines
संजीब बसाक (कलाकार) माता दुर्गा की मूर्ति के साथ - फोटो : twitter

विज्ञापन

असम में धुबरी के एक कलाकार संजीब बसाक ने एक्सपायर्ड दवाओं से माता दुर्गा की एक सुंदर और अनूठी मूर्ति बनाई है। बसाक ने कहा कि 'इस साल भी, मैंने एक अनूठी मूर्ति बनाने की कोशिश की है। चूंकि हर कोई कोविड-19 उपचार के बारे में सोच रहा है, इसलिए मैंने दवाओं का उपयोग करके मूर्ति बनाने का फैसला किया।' संजीब बसाक धुबरी के एक कलाकार हैं।
 


बसाक का कहना है कि यह विचार धुबरी में मेडिकल स्टोरों पर एक्सपायर्ड गोलियों के स्टॉक को देखकर उनके दिमाग में आया, जो दवा कंपनियों को वापस नहीं किया जा सकता था। उन्होंने 6.5 फुट ऊंची मूर्ति बनाने के लिए 40,000 एक्सपायर्ड टैबलेट, कैप्सूल और सीरिंज का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मूर्ति को पूरा करने के लिए वह पिछले तीन महीने से मेहनत कर रहे थे। संजीब बसाक धुबरी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ एक क्षेत्र अधिकारी के रूप में भी काम करते हैं। ऐसे समय में जब महामारी ने दुर्गा पूजा के दौरान लोगों के लिए कई प्रतिबंध लगाए हैं। देश के लोग उनकी प्रेरणादायक कलाकृति के लिए इस कलाकार की ऑनलाइन और सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed