फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam DGP said 17 accused arrested amid clash in West Karbi Anglong district

Assam: पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में हुई झड़प में 17 आरोपी गिरफ्तार, DGP बोले- कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Sat, 17 Feb 2024 01:07 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 17 Feb 2024 01:07 AM IST
सार

डीजीपी जीपी सिंह ने शुक्रवार को कहा कि खेरोनी थाने में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। झड़प के मामले में अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सिंह ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि असम पुलिस कानून तोड़ने या अव्यवस्थित आचरण में शामिल किसी भी आरोपी को नहीं बख्शेगी।

विज्ञापन
Assam DGP said 17 accused arrested amid clash in West Karbi Anglong district
असम पुलिस

विस्तार

असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में हुई झड़प के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। असम पुलिस प्रमुख का कहना है कि पुलिस ने अब तक हिंसा में शामिल 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें, झड़प में सात लोग घायल हो गए हैं। दरअसल, पूरा मामला गुरुवार देर रात का है। जब दो समुदाय आपस में भिड़ गए थे। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिले के खेरोनी और डोंगकामोकम इलाके में रहने वाले बिहार के हिंदी भाषी लोग काफी लंबे समय से व्यावसायिक चराई रिजर्व (पीजीआर) और ग्राम चराई रिजर्व (वीजीआर) में निपटान अधिकारों की मांग कर रहे थे। इस मांग के कारण स्थानीय लोग कथित रूप से नाराज थे। गुुरुवार को अपनी मांगों को लेकर स्वायत्त राज्य मांग समिति और कार्बी छात्र संघ समेत कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान, प्रदर्शनकारी जब देर रात अपने घरों को लौट रहे थे तो दोनों समुदाय आपस में भिड़ गए थे। 

विज्ञापन

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
मामले में एक अधिकारी का कहा है कि झड़प में सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों को दीफू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालात गंभीर है। हालांकि, पूरे मामले में पुलिस ने फुर्ती दिखाई और मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि, इलाके में तनाव बरकरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी बोले- किसी को नहीं बख्शेंगे
डीजीपी जीपी सिंह ने शुक्रवार को कहा कि खेरोनी थाने में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। झड़प के मामले में अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सिंह ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि असम पुलिस कानून तोड़ने या अव्यवस्थित आचरण में शामिल किसी भी आरोपी को नहीं बख्शेगी। हिंसा में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और सभी को जेल में भेजा जाएगा। 

पुलिस ने जिले में दो लोगों को पकड़ा, 150 जिंदा कारतूस बरामद
इसके अलावा, असम पुलिस की मानें तो उन्होंने कार्बी आंगलोंग जिले से ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, दोनों आरोपी जिले के बोकाजन इलाके से पकड़ाए हैं। इनके पास से पुलिस को एके सीरीज की राइफलों के 150 कारतूस और छह मैगजीन समेत अन्य आइटम बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उनके पास से बरामद समानों को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed