{"_id":"5b362ba34f1c1bed778b68ed","slug":"assam-dgp-s-fake-facebook-account-was-identified-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम के डीजीपी के फर्जी फेसबुक अकाउंट की पहचान हुई, मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
असम के डीजीपी के फर्जी फेसबुक अकाउंट की पहचान हुई, मामला दर्ज
एजेंसी, गुवाहाटी
Updated Fri, 29 Jun 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम में सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर पुलिस अधिकारियों के फर्जी फेसबुक अकाउंट्स खोले जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कुलधर सैकिया के फर्जी फेसबुक अकाउंट की पहचान हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
गुवाहाटी पुलिस आयुक्त हिरेन नाथ ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि उक्त फर्जी फेसबुक अकाउंट ‘कुलधर सैकिया’ के नाम से 11 जून को खोला गया था जबकि पुलिस महानिदेशक का असली अकाउंट ‘कुल सैकिया’ के नाम से है। उन्होंने बताया कि पान बाजार पुलिस थाने में इस मामले को लेकर एक केस दर्ज किया गया है। हम इस घटना को काफी गंभीरता से ले रहे हैं, मामले की छानबीन जारी है। उम्मीद है कि इस घटना में शामिल आरोपी जल्द पुलिस की पकड़ में होगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में गुवाहाटी पुलिस आयुक्त हिरेन नाथ के नाम से भी एक फर्जी फेसबुक अकाउंट खोला गया था। इसमें एक व्यक्ति गिरफ्तार भी किया गया था। उक्त दोनों फर्जी अकाउंट में पुलिस महानिदेशक और पुलिस आयुक्त की वर्दी वाली तस्वीरें लगी थीं। जबकि वास्तविकता यह है कि पुलिस आयुक्त हिरेन नाथ ने कोई फेसबुक अकाउंट बनाया ही नहीं है।
विज्ञापन