फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam cops injured in mob attack while enforcing lockdown in lakhimpur mosque attacked

मस्जिद में एकत्र होकर नमाज पढ़ने से रोका तो पुलिस पर किया पथराव, पांच घायल

Fri, 01 May 2020 05:05 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, असम
पीटीआई, असम Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 01 May 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
assam cops injured in mob attack while enforcing lockdown in lakhimpur mosque attacked
पुलिस की गाड़ी पर हमला - फोटो : social media

असम के लखीमपुर जिले के एक गांव में लॉकडाउन के दौरान मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने की कोशिश पर पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया। इसमें चार पुलिसकर्मियों समेत पांच लोग घायल हो गये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


घटना गुरुवार की रात को हुई जब मस्जिद में एकत्रित होकर नमाज पढ़ने की सूचना मिलने पर नोबोइचा पुलिस चौकी प्रभारी बिस्वजीत नाथ के नेतृत्व में पुलिस का एक दल दक्खिन पन्धोवा गांव पहुंचा।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया, 'मस्जिद में लोगों के एकत्रित होने की सूचना पुलिस को ग्राम प्रधान से प्राप्त हुई थी।' पुलिस का दल घटना स्थल पर पहुंचा जहां मस्जिद के भीतर इमाम के साथ 12 लोग पाए गए। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इमाम से सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए समूह में नमाज न पढ़ने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि पुलिस दल ने मस्जिद के पास खुली कुछ दुकानें भी बंद कराईं। उन्होंने कहा, 'जब पुलिस का दल मस्जिद से बाहर निकलने ही वाला था तभी उन पर जबरदस्त पथराव किया गया। दल इस स्थिति के लिए तैयार नहीं था।'

इस घटना में चार सुरक्षा कर्मी और ग्राम प्रधान घायल हो गए। घटना में पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान बिस्वजीत नाथ, असम पुलिस कांस्टेबल करुणा बुजरबरुआ, सीआईएसएफ कर्मी भूमिचार नरजारी और सरोज यादव और ग्राम प्रधान अब्दुल जलील फरशी चोटिल हो गए।

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है। गुरुवार की रात वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने लाउड स्पीकर से लोगों को घरों में रहने का निर्देश दिया।


गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटना के संबंध में लखीमपुर पुलिस थाने में 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed