{"_id":"65ccec83b74ec5d31b0b56d0","slug":"assam-contractual-worker-killed-four-injured-in-oil-pipeline-blast-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: ऑयल इंडिया लिमिटेड की पाइपलाइन में मरम्मत के दौरान धमाका, एक की मौत की खबर; चार गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: ऑयल इंडिया लिमिटेड की पाइपलाइन में मरम्मत के दौरान धमाका, एक की मौत की खबर; चार गंभीर रूप से घायल
Wed, 14 Feb 2024 10:08 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी/ डिब्रूगढ़

Published by: आदर्श शर्मा
Updated Wed, 14 Feb 2024 10:08 PM IST
सार
असम के डिब्रूगढ़ जिले में ऑयल इंडिया लिमिटेड(ओआईएल) की एक पाइपलाइन की मरम्मत के दौरान बड़ा विस्फोट हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के डिब्रूगढ़ जिले में ऑयल इंडिया लिमिटेड(ओआईएल) की एक पाइपलाइन की मरम्मत के दौरान बड़ा विस्फोट हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
ओआईएल पाइपलाइन विस्फोट में एक की मौत, चार घायल
घटना से जुड़ी जानकारी देते हुए कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह घटना दुलियाजान टाउनशिप में हुई, जहां ओआईएल का फील्ड मुख्यालय स्थित है। यह एक नई पाइपलाइन थी और एक वॉल्व की मरम्मत की जा रही थी। अचानक दबाव में विस्फोट हो गया। हम इसके पीछे के कारण की जांच कर रहे हैं। प्रवक्ता ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि हादसे में पांच लोग घायल हो गए थे, लेकिन अस्पताल में एक घायल की मौत हो गई। मृतक की पहचान राबिन ओरंग के तौर पर हुई, जो संविदा कर्मचारी था।
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि घायलों में से दो को बेहतर इलाज के लिए डिब्रूगढ़ लाया गया, जबकि अन्य दो को दुलियाजान के ओआईएल अस्पताल में भर्ती किया गया है। इससे पहले, डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान से सटे बागजान में एक ओआईएल गैस कुएं ने 27 मई, 2020 से 173 दिनों तक अनियंत्रित रूप से गैस निकल रही थी और उसी साल नौ जून को इसमें आग लग गई, जिससे कुल तीन लोगों की मौत हो गई थी। 15 नवंबर को आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया, इसके बाद तीन दिसंबर को कुएं को खाली करा लिया गया।