{"_id":"6063b18a8ebc3e8d17722ef2","slug":"assam-congress-raised-questions-on-role-of-election-commission-in-relation-to-advertisements-printed-in-support-of-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: कांग्रेस ने भाजपा के समर्थन में छपे विज्ञापनों को लेकर चुनाव आयोग की भूमिका पर उठाए सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: कांग्रेस ने भाजपा के समर्थन में छपे विज्ञापनों को लेकर चुनाव आयोग की भूमिका पर उठाए सवाल
Wed, 31 Mar 2021 04:47 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 31 Mar 2021 04:47 AM IST
सार
- रणदीप सुरजेवाला ने कहा, कठोर कार्रवाई तो झूठे दावे छपवाने वाले विज्ञापनदाताओं यानी भाजपा के शीर्ष नेताओं पर भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने असम के अखबारों में भाजपा के समर्थन में छपे विज्ञापनों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की भूमिका पर सीधा सवाल उठाया है।
विज्ञापन
महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने सीधे अरोड़ा को संबोधित करते हुए कहा कि जवाब तलबी और कठोर कार्रवाई तो झूठे दावे छपवाने वाले विज्ञापनदाताओं यानी असम व भाजपा के शीर्ष नेताओं पर भी होनी चाहिए। सुरजेवाला ने कहा कि याद दिला दूं शायद सत्तारूढ़ दल के खिलाफ कार्रवाई वाली धाराओं को चुनाव आयोग ने भुला दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि चुनाव आयोग ने खबर के प्रारूप में भाजपा का विज्ञापन छापने के लिए असम के आठ अखबारों को नोटिस जारी किया है। इसमें दावा किया गया था कि भाजपा उन सभी 47 सीटों पर जीत दर्ज करेगी जहां शनिवार को पहले चरण में मतदान हुआ था। यह जानकारी अधिकारियों ने दी थी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस की शिकायत के बाद अखबारों को नोटिस भेजा गया था। इस शिकायत में कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि विज्ञापन चुनाव आयोग के निर्देशों, चुनाव आचार संहिता और जनप्रतिनिधि कानून 1951 का उल्लंघन है।