{"_id":"656dbc2942d6dd88d00cc5ff","slug":"assam-congress-chief-bhupen-kumar-bora-says-we-lost-in-three-states-due-to-over-confidence-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: कांग्रेस नेता ने अति-उत्साह को ठहराया पार्टी की हार का जिम्मेदार, भाजपा के संघर्षशील जज्बे को सराहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: कांग्रेस नेता ने अति-उत्साह को ठहराया पार्टी की हार का जिम्मेदार, भाजपा के संघर्षशील जज्बे को सराहा
Mon, 04 Dec 2023 05:19 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 04 Dec 2023 05:19 PM IST
सार
भूपेन कुमार बोरा राज्य पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने तीनों राज्यों के नेताओं से बात की थी। उनके तरफ से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला जिससे यह लगे कि पार्टी विधानसभा चुनाव हार जाएगी।
विज्ञापन
Bhupen Kumar Bora
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार का जिम्मेदार पार्टी के अति-उत्साह को ठहराया है। उन्होंने रविवार को चार राज्यों के चुनावी नतीजों में भाजपा की जीत की सराहना की है।
भगवा पार्टी के जज्बे को सराहा
भाजपा के संघर्षशील जज्बे की तारीफ करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि भगवा पार्टी तब भी जीत के लिए प्रयास कर रही थी, जब हर तरफ से उन्हें हार के संकेत मिल रहे थे। उन्होंने कहा, विधानसभा में मिली हार हमारे लिए एक चेतावनी है कि हमें अति उत्साहित नहीं होना चाहिए।
भूपेन कुमार बोरा राज्य पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, 'मैंने तीनों राज्यों के नेताओं से बात की थी। उनके तरफ से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला जिससे यह लगे कि पार्टी विधानसभा चुनाव हार जाएगी। भाजपा ने हर तरफ से हार के संकेत मिलने के बावजूद अंत तक अपनी लड़ाई जारी रखी। वहीं कांग्रेस अति-उत्साहित हो गई थी, जिस वजह से हार गई। असम में भी यह हमारे लिए एक सीख है।'
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में भाजपा अपनी जीत को बरकरार रखी है, वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में उन्होंने कांग्रेस को हराया। कांग्रेस केवल तेलंगाना में अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही। बोरा ने बताया कि इन राज्यों के नतीजों का असम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। चुनावी मुद्दे राज्य आधारित होते हैं।
उन्होंने कहा, 'असम में हमारा मुख्य मुद्दा भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और सिंडिकेट राज है। जब भी हमने भ्रष्टाचार को मुख्य मुद्दा बनाकर चुनाव लड़े, हमें जीत मिली है। कर्नाटक और तेलंगाना में भी यही हुआ था। बोरा ने दावा किया कि सीबीआई और ईडी जैसी सरकारी एजेंसियां जो भाजपा के इशारों पर काम करती है, जैसे ही उन्हें पता चलेगा कि जनता विपक्षी पार्टियों (इंडिया गठबंधन) के साथ हैं, वह भी विपक्षी कैंप के साथ जुड़ जाएंगे।
असम के कांग्रेस प्रमुख ने तीन राज्यों में पार्टी को मिली हार पर दुखी नहीं होने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि चाहे जीत हो या हार हमारी वैचारिक लड़ाई जारी रहेगी।