फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Congress Candidates First list Assembly elections candidate list hindi news Know who got which seat

Assam Congress Candidates: असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, किसे मिला मौका?

Tue, 03 Mar 2026 08:51 PM IST
Himanshu Singh Chandel न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी। Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Tue, 03 Mar 2026 08:51 PM IST
सार

कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। गौरव गोगोई को जोरहाट और देवव्रत सैकिया को नजीरा से टिकट मिला है। कई आरक्षित सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। असम में 126 सीटों पर अप्रैल में चुनाव संभावित हैं।

विज्ञापन
Assam Congress Candidates First list  Assembly elections candidate list hindi news Know who got which seat
असम चुनाव में काग्रेस की पहली सूची जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 42 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। चुनाव अप्रैल में होने की संभावना है। कांग्रेस ने चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा कर राजनीतिक बढ़त लेने की कोशिश की है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने राज्य इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई को जोरहाट सीट से मैदान में उतारा है। वहीं, असम विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता देवव्रत सैकिया को नजीरा सीट से टिकट दिया गया है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा को बरछल्ला सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने संगठन और अनुभवी नेताओं को प्राथमिकता देने की रणनीति अपनाई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने ओमान और कतर से की बात, 48 घंटों में आठ देशों के नेताओं से शांति बहाली पर चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


किस सीट पर किसे मिला मौका
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी सूची के मुताबिक अब्दुस सोबहान अली सरकार को गौरीपुर, मार्कलाइन मारक को गोलपाड़ा पश्चिम (एसटी आरक्षित), गिरीश बरुआ को बोंगाईगांव और महानंद सरकार को बरपेटा (एससी आरक्षित) से टिकट मिला है।
क्र.सं. निर्वाचन क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
1 गौरीपुर अब्दुस सोबहान अली सरकार
2 गोलपाड़ा वेस्ट (अनुसूचित जनजाति)  मार्कलाइन मराक
3 बोंगाईगांव गिरिश बरुआ
4 बरपेटा (अनुसूचित जाति) महानंदा सरकार
5 बोको-चायगांव (अनुसूचित जनजाति) रामेन सिंह राभा
6 हाजो-सुअलकुची (अनुसूचित जाति) श्रीमती नंदिता दास
7 कमालपुर सत्यब्रत कलिता
8 दिसपुर सुश्री मीरा बोरठाकुर गोस्वामी
9 बरखेत्री दिगंता बर्मन
10 नलबाड़ी अशोक कुमार शर्मा
11 तिहू रातुल पटुवारी
12 सिपाझार बिनंदा कुमार सैकिया
13 जागीरोड (अनुसूचित जाति) बुबुल दास
14 रुपोहीहाट नुरुल हुदा
15 समागुड़ी तंजील हुसैन
16 राहा (अनुसूचित जाति) उत्पल बनिया
17 लुमडिंग स्वप्न कर
18 बरछल्ला रिपुन बोरा
19 बिहपुरिया नारायण भूयां
20 जोनाई (अनुसूचित जनजाति) राज कुमार मेडाक
21 डूमडूमा दुर्गा भुमिज
22 मार्घेरिटा प्रतीक बोरदोलोई
23 चाबुआ-लाहोवाल प्रांजल घटोवार
24 डुलियाजन ध्रुबा गोगोई
25 नाहरकटिया श्रीमती प्रणति फुकन
26 सोनारी उत्पल गोगोई
27 डेमो अजॉय कुमार गोगोई
28 नाजिरा देबरत सैकिया
29 माजुली (अनुसूचित जनजाति) इंद्रनील पेगू
30 टियोक श्रीमती पल्लबी सैकिया गोगोई 
31 जोरहाट गौरव गोगोई
32 गोलाघाट बितुपन सैकिया
33 बोकाजन (अनुसूचित जनजाति) रतोन एंगती
34 रोंगखांग (अनुसूचित जनजाति) ऑगस्टीन एंगही
35 लखीपुर एम. संती कुमार सिंघा
36 उधारबॉंड अजीत सिंह
37 बरखोला डॉ. अमित कुमार कलवार
38 सिलचर अभिजीत पॉल
39 सोनाई अमीनुल हक लस्कर
40 करीमगंज नॉर्थ जकारिया अहमद
41 पाथरकांडी कार्तिक सेना सिन्हा
42 रामकृष्ण नगर (अनुसूचित जाति) श्रीमती सुरुचि रॉय

आरक्षित सीटों पर खास फोकस
रमेन सिंह राभा को बोको-छायगांव (एसटी) सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। नंदिता दास को हाजो-सुआलकुची (एससी) और सत्यव्रत कलिता को कमलपुर से मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने आरक्षित सीटों पर संतुलन साधने की कोशिश की है।

ये भी पढ़ें- MEA: अमेरिका-इस्राइल-ईरान टकराव पर भारत की नजर, विदेश मंत्रालय ने बताया- राष्ट्रीय हित में लिए जा रहे फैसले

राजधानी क्षेत्र पर नजर
मीरा बोरठाकुर गोस्वामी को दिसपुर सीट से टिकट दिया गया है। दिगंत बर्मन बरखेत्री और अशोक कुमार शर्मा नलबाड़ी से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस 2016 से असम में सत्ता से बाहर है और इस बार मजबूत वापसी का दावा कर रही है। पार्टी का कहना है कि वह राज्य में बदलाव के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article