फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM says Congress and Priyanka Gandhi want to divide Hindus on caste lines

Bangladesh: असम के सीएम का प्रियंका गांधी पर हमला, बोले- हिंदुओं को जातियों में बांटना चाहती है कांग्रेस

Sat, 10 Aug 2024 03:58 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: बशु जैन Updated Sat, 10 Aug 2024 03:58 PM IST
विज्ञापन
Assam CM says Congress and Priyanka Gandhi want to divide Hindus on caste lines
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई (फाइल)

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कहा कि बांग्लादेश की स्थिति चिंताजनक है। मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री राजनयिक चैनलों के जरिये इस पर काम कर रहे हैं और स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी। मगर कांग्रेस को बांग्लादेशी हिंदुओं की चिंता नहीं है। गाजा को लेकर प्रियंका गांधी और कांग्रेस नेता लगातार ट्वीट कर रहे थे। लेकिन बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर एक भी ट्वीट या विरोध नहीं किया गया। इससे साफ है कि कांग्रेस हिंदुओं को जाति के आधार पर बांटती है। 

विज्ञापन


झारखंड में एक कार्यक्रम में पहुंचे असम के सीएम सरमा ने कहा कि कांग्रेस की ओर से गाजा को लेकर लगातार ट्वीट किए गए। गाजा में जो भी कुछ हुआ वह आतंकवाद था और अब वहां आतंकवाद के विरोध में कार्रवाई हो रही है। लेकिन अब बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए कितनी बार ट्वीट और विरोध किया गया? कांग्रेस ने साबित कर दिया कि अगर पूरे विश्व में मुसलमानों के साथ कोई समस्या है तो वह वहां होंगे। लेकिन अगर हिंदुओं के साथ कोई दिक्कत होगी तो वह साथ नहीं देंगे। साफ है कि कांग्रेस हिंदुओं को बांटना चाहती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत सरकार किसी को भी सीमा पार से आने की अनुमति नहीं देगी। 1-2 करोड़ लोगों को आने की अनुमति नहीं दी जा सकती। बांग्लादेश की बिगड़ती स्थिति का हल निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। राजनयिक चैनलों के जरिये बातचीत चल रही है। साथ ही बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। जो भी केंद्र सरकार तय करेगी वह सभी राज्यों को मानना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बांग्लादेश के संपर्क में भारत के वरिष्ठ अधिकारी: नित्यानंद राय
पटना में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार बांग्लादेश की स्थिति पर नजर रख रही है। भारत के वरिष्ठ अधिकारी बांग्लादेश के संपर्क में हैं। जो बांग्लादेश में भारतीयों और हिंदुओं की सुरक्षा पर तय करेंगे। बिहार उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि एनडीए सभी चारों सीटें को जीतेगा। अब यहां जातीय राजनीति नहीं बल्कि बिहार के विकास की राजनीति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed