{"_id":"5ffa64f68ebc3e2e3e49cb59","slug":"assam-cm-sarbananda-sonowal-started-free-pink-bus-service-for-women-and-senior-citizen","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: महिलाएं-बुजुर्ग अब 'खास' बसों में मुफ्त करेंगे सफर, जानें कैसे मिलेगा इस सुविधा का लाभ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: महिलाएं-बुजुर्ग अब 'खास' बसों में मुफ्त करेंगे सफर, जानें कैसे मिलेगा इस सुविधा का लाभ
Sun, 10 Jan 2021 07:52 AM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: कुमार संभव
Updated Sun, 10 Jan 2021 07:52 AM IST
विज्ञापन
सर्बानंद सोनोवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने महिलाओं और बुजुर्गों को नए साल का तोहफा दिया है। दरअसल, उन्होंने महिलाओं और बुजुर्गों के लिए 25 खास बसें चलाई हैं, जिनमें वे मुफ्त सफर कर सकेंगे। हालांकि, ये बसें सिर्फ गुवाहाटी में ही चलेंगी। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सोनोवाल ने ब्राह्मण सारथी योजना के तहत नई पिंक बसों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि इस मुफ्त बस सेवा से महिलाओं और बुजुर्गों को काफी मदद मिलेगी।
पांच रूट पर चलेंगी बसें
उन्होंने कहा कि असम राज्य परिवहन निगम (एएसटीसी) की नई बस सेवा नए साल में राज्य सरकारों के कल्याणकारी उपायों को एक नया आयाम देगी। बता दें कि ये बसें गुवाहाटी में पांच रूट पर चलेंगी। इस दौरान सीएम सोनोवाल ने सभी यात्रियों से बसों की देखभाल करने की अपील भी की।
सीएम ने कही यह बात
सोनोवाल ने कोरोना महामारी के दौरान परिवहन मंत्री चंद्र मोहन पटोवरी और एएसटीसी के सभी कर्मचारियों की उनकी समर्पित सेवा के लिए सराहना की। बता दें कि कोरोना काल में एएसटीसी ने पूर्वोत्तर क्षेत्रों और देश के अन्य हिस्सों में आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाया। इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान राज्य के बाहर फंसे लोगों को वापस भी लेकर आए।
विज्ञापन
इस वजह से शुरू हुई बस सेवा
इस दौरान परिवहन मंत्री पटोवेरी ने कहा कि उनके विभाग ने लोगों की यात्रा सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह बस सेवा शुरू की है। उन्होंने बताया कि यह बस सेवा महिलाओं और बुजुर्गों को सहूलियत देने के मकसद से शुरू की गई है।