फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM reacts on opposition leaders for keeping distance from Ram Mandir Pran pratishtha big news in hindi

Big News: ‘किसी के आने-न आने से फर्क नहीं पड़ता’, कुछ नेताओं के प्राण-प्रतिष्ठा से दूरी बनाने पर भड़के असम CM

Sat, 30 Dec 2023 05:27 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 30 Dec 2023 05:27 AM IST
सार

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि चाहे विपक्ष समारोह में आए या न आए मंदिर की भव्यता कम नहीं होगी। लोगों में बहुत ज्यादा उत्साह है, विपक्ष के होने या न होने से फर्क नहीं पड़ता। हम निमंत्रण पाने के लिए बेताब है।

विज्ञापन
Assam CM reacts on opposition leaders for keeping distance from Ram Mandir Pran pratishtha big news in hindi
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई

विस्तार

राम मंदिर के अभिषेक समारोह के निमंत्रण को विपक्ष द्वारा खारिज किए जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि चाहे विपक्ष समारोह में आए या न आए मंदिर की भव्यता कम नहीं होगी। लोगों में बहुत ज्यादा उत्साह है, विपक्ष के होने या न होने से फर्क नहीं पड़ता। हम निमंत्रण पाने के लिए बेताब है। यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। अगर आपको निमंत्रण मिला है तो आपको जाना चाहिए।  
विज्ञापन


नियमित जांच के लिए अस्पताल पहुंची ममता बनर्जी 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को अपने बाएं घुटने और कंधे की नियमित जांच के लिए सरकारी अस्पताल गईं थीं। इस साल की शुरुआत में हेलीकॉप्टर से उतरते समय ममता बनर्जी को चोट लग गई थी। सीएम का कहना है कि चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। मैं बिल्कुल ठीक है। मैं यहां सिर्फ नियमित चेकअप के लिए आई हूं। 
विज्ञापन


मनी लॉन्ड्रिंंग: असली बताकर मंगाते थे नकली हीरे, 4 गिरफ्तार
भारत और हांगकांग के कस्टम अधिकारियों ने हीरों के व्यापार के जरिये किए जा रहे मनी लॉन्ड्रिंग के बड़े मामले का खुलासा किया है। इसमें हांगकांग की निर्यातक जबकि भारत की आयातक कंपनियां शामिल हैं। यह कंपनियां विशेष आर्थिक जोन के जरिये कारोबार कर रही थीं। वित्त मंत्रालय ने बताया, राजस्व गुप्तचर निदेशालय (डीआरआई) की ओर से की गई जांच में पता चला कि प्राकृतिक हीरे के नाम पर देश में नकली सिंथेटिक हीरों का आयात किया जा रहा था और इसके बदले देश से बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा बाहर भेजी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हांगकांग से आने वाले इन नकली हीरों का मूल्य उनके वास्तविक मूल्य से 100 गुना ज्यादा दिखाया जा रहा था। मामले में भारत में कस्टम एक्ट के तहत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि दिखावे के लिए कुछ असली हीरे भी मंगाए जाते थे लेकिन बाद में उन्हें नकली से बदलकर असली को तस्करी के जरिये फिर देश से बाहर भेज दिया जाता था। 

को-ऑपरेटिव बैंकों में ही खोले जाएं सहकारी संस्थाओं के खाते : शाह
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्य के सभी सहकारी प्रतिष्ठानों के खाते को-ऑपरेटिव बैंकों में ही खोले जाने चाहिए। उन्होंने गुजरात सहकारी बैंक से इस प्रकार की प्रणाली विकसित करने का आग्रह किया। शाह ने कहा, जल्द ही नई सहकारिता नीति पूरे देश में लागू हो जाएगी। इसे विश्व की सबसे बड़ी खाद्यान्न भंडारण योजना जैसी योजनाओं के संचालन के लिए लिया जा रहा है। इसके तहत अगले 25 वर्षों के लिए बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा।

शाह ने शुक्रवार को सुरेंद्रनगर जिला सहकारी बैंक लि. के नवनिर्मित भवन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये लोकार्पण करते हुए कहा, फिलहाल सहकारी समितियां दूसरे बैंकों में खाता खोलती हैं। इसके कारण को-ऑपरेटिव बैंकों के पास जरूरत के वक्त पैसे उपलब्ध नहीं होते। गुजरात सहकारी बैंक ने दो जिलों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किए हैं, जिसमें सभी सहकारी समितियों ने को-ऑपरेटिव बैंक में खाते खोले हैं।

घर में मिले पांच कंकाल एक ही परिवार के होने की आशंका
कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एक घर से पांच लोगों के कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कहा जा रहा है कि ये कंकाल सेवानिवृत्त इंजीनियर जगंनाथ रेड्डी (85) उनकी पत्नी प्रेमा, बेटी त्रिवेणी, बेटे कृष्णा और नरेंद्र के हो सकते हैं, जो यहां रहते थे। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि परिवार के सदस्यों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थीं। इसलिए वे अपने तक ही सीमित थे। उन्हें आखिरी बार 2019 में देखा गया था। तब से यह घर बंद ही था। एक अधिकारी ने कहा कि घर को देखकर लगता है कि यहां कई बार घुसपैठ की गई, क्योंकि इसका मुख्य दरवाजा और खिड़की टूटी हुई थी। उन्होंने कहा, चार कंकाल (दो बिस्तर पर, दो फर्श पर) एक कमरे में सोई हुई स्थिति में पाए गए। जबकि एक अन्य कंकाल दूसरे कमरे में लेटी हुई स्थिति में पाया गया। सबूत इकट्ठा करने के लिए दावणगेरे से फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञों को बुलाया गया। मामले की जांच जारी है।

बीएसएफ ने बांग्लादेश में रह रही बेटी को सीमा पर पिता के अंतिम दर्शन कराए
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बांग्लादेश में रहने वाली एक लड़की के लिए भारत-बांग्लादेश सीमा की शून्य रेखा पर उसके स्वर्गीय भारतीय पिता के अंतिम दर्शन की व्यवस्था कर मिसाल पेश की है। एक अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत हरिहरपुर के अमीनुद्दी ने बीओपी मधुपुर में तैनात कंपनी कमांडर को उत्तर-24 परगना (पश्चिम बंगाल) के एक भारतीय नागरिक लियाकत विश्वास की मौत के बारे में बताया और बांग्लादेश में रहने वाली उनकी बेटी और परिजनों के लिए अंतिम दर्शनों की व्यवस्था का अनुरोध किया। इसके बाद, बीएसएफ ने बिना देरी किए बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ संपर्क साधा और शून्य रेखा पर इसकी व्यवस्था के लिए सहमति बनी। बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ के जवान न केवल देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बल्कि सीमावर्ती निवासियों के हर सुख-दुख को सुनिश्चित करने के लिए सीमा पर तैनात हैं।

ओएनडीसी के विक्रेताओं पर लगता रहेगा एक फीसदी टैक्स
ओपन नेटवर्क डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) प्लेटफॉर्म के विक्रेताओं पर एक फीसदी का टैक्स लगता रहेगा। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी सीबीडीटी ने कहा कि ई-कॉमर्स बिक्री पर एक फीसदी की टीडीएस कटौती बिक्री की कुल राशि पर लागू होगी। इसमें माल व सेवाओं की पेशकश के साथ विभिन्न ई-कॉमर्स ऑपरेटरों क ओर से वसूल किए जाने वाले शुल्क व फीस भी शामिल हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कई शुल्क वसूले जाते हैं। इनमें पैकेजिंग चार्ज, शिपिंग चार्ज और सुविधा शुल्क आदि हैं। इस तरह के सभी शुल्कों पर टीडीएस कटेगा।

केरल में रामचंद्रन और केबी गणेश ने ली मंत्री पद की शपथ
कांग्रेस (एस) के रामचंद्रन कडन्नपल्ली और केरल कांग्रेस (बी) के केबी गणेश कुमार ने शुक्रवार को केरल की माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार के मंत्रियों के रूप में शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शाम चार बजे राजभवन में आयोजित समारोह में नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनके कैबिनेट सहयोगियों और वाम गठबंधन सहयोगियों के नेता भी इस दौरान मौजूद रहे। वहीं, यूडीएफ ने गणेश को शामिल करने पर समारोह का बहिष्कार किया। 

मिजोरम ने अपराधों की जांच के लिए सीबीआई को दी आम मंजूरी
मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने शुक्रवार को बताया कि उनकी सरकार ने सीबीआई को मिजोरम में अपराधों की जांच के लिए आम मंजूरी दे दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार नागरिकों के कल्याण के लिए भ्रष्टाचार के सफाये के लिए दृढ़संकल्पित है। मिजोरम सरकार ने राज्य में अपराधों की जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को आम मंजूरी प्रदान की है।

उत्तराखंड छात्रवृत्ति घोटाला में ट्रस्ट की दो करोड़ की संपत्ति अटैच
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तराखंड में एससी/एसटी छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दीन दयाल शर्मा एजुकेशनल ट्रस्ट की लगभग दो करोड़ की संपत्ति अटैच की है। आरोप है कि संस्थान ने 2013-14 और 2016-17 के बीच के दौरान समाज कल्याण विभाग, हरिद्वार से अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के छात्रों के नाम पर धोखाधड़ी से छात्रवृत्ति राशि प्राप्त की।

छात्राओं पर तेजाब फेंकने वाले हैवान  को 10 साल की कैद
तमिनलनाडु के मदुरै में कॉलेज जा रही दो छात्राओं पर तेजाब फेंकने के मामले में दोषी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी का नाम एस शंकरनारायणन है। उसने नौ साल पहले वारदात को अंजाम दिया था। मदुरै महिला अदालत ने तिरुमंगलम के रहने वाले दोषी को यह सजा सुनाई है।

2014 में उसने तिरुमंगलम में कॉलेज के पास दो छात्राओं पर तेजाब फेंका था। छात्राओं में एक 25 और दूसरी 15 फीसदी झुलस गई थी। न्यायालय ने कहा कि दोषी ने जिस तरह के अपराध को अंजाम दिया है। उसे देखते हुए कड़ी से कड़ी सजा देने का प्रावधान किया जाना चाहिए। अदालत ने शंकरनारायणन पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

विशाखापत्तनम: एक ही परिवार के चार लोगों ने की आत्महत्या
एक ही परिवार के चार सदस्यों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को संदेह है कि आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी है। मृतकों की पहचान शिव रामकृष्ण (40), पत्नी माधवी और दो बेटियों के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गुंटूर जिले के तेनाली शहर के निवासी सुनार रामकृष्ण कुछ साल पहले काम के लिए अनाकापल्ले आए थे, जहां वह एक फ्लैट में परिवार के साथ रहते थे। पुलिस ने कहा कि हो सकता है कि परिवार ने बीती रात जहर खाया होगा। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।


कर्नाटक: कोर्ट ने चेक बाउंस में मंत्री बंगारप्पा को दोषी ठहराया
कर्नाटक के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री मधु बंगारप्पा को यहां की एक अदालत ने चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराया है। सांसदों, विधायकों के खिलाफ मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत ने उन्हें शिकायतकर्ता, राजेश एक्सपोर्ट्स को 6.96 करोड़ रुपये की जुर्माना राशि देने और शेष 10,000 रुपये सरकार को देने का निर्देश दिया। राशि का भुगतान न करने पर मंत्री को छह माह का साधारण कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed