फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam cm Probe ordered into policewoman's 'search' of pvt parts of examinee

Assam: महिला पुलिसकर्मी पर परीक्षार्थी के निजी अंगों की तलाशी लेने का आरोप, सीएम सरमा ने दिए जांच के आदेश

Mon, 16 Sep 2024 02:14 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: बशु जैन Updated Mon, 16 Sep 2024 02:14 PM IST
सार

असम में समूह ग की सीधी भर्ती परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुई थी। इस परीक्षा में राज्य भर के 2,305 केंद्रों पर 11,23,204 उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा के दौरान पूरे राज्य में साढ़े तीन घंटे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं थीं।

विज्ञापन
Assam cm Probe ordered into policewoman's 'search' of pvt parts of examinee
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

समूह ग की असम सीधी भर्ती परीक्षा में एक महिला पुलिसकर्मी पर एक परीक्षार्थी के निजी अंगों की तलाशी लेने का आरोप लगा है। मामले में असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने डीजीपी को जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


दरअसल असम में समूह ग की सीधी भर्ती परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुई थी। इस परीक्षा में राज्य भर के 2,305 केंद्रों पर 11,23,204 उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा के दौरान पूरे राज्य में साढ़े तीन घंटे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं थीं। इस दौरान नलबाड़ी में एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी ने महिला पुलिसकर्मी पर उसके निजी अंगों की जांच करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने एक्स पर पोस्ट किया कि नलबाड़ी घटना पर डीजीपी को जांच के निर्देश दिए हैं। जहां एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि एक महिला कांस्टेबल ने परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले उसके निजी अंगों की तलाशी ली। उन्होंने कहा कि मेरे लिए माताओं और बहनों की गरिमा और सम्मान अत्यंत महत्वपूर्ण और समझौता योग्य नहीं है। सरकार के पास उच्चतम स्तर की सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता के साथ असम सीधी भर्ती परीक्षा (एडीआरई) कराने का महत्वपूर्ण कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरमा ने कहा कि हम अपनी पूरी युवा पीढ़ी के प्रति इसके ऋणी हैं और किसी भी परिस्थिति में इससे समझौता नहीं किया जा सकता है। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि महिला उम्मीदवारों की शालीनता और गरिमा हर समय बरकरार रहे।


उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़ी तलाशी को लेकर न्यायालयों के प्रासंगिक निर्णयों और महिला आयोग के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए एक उचित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) विकसित की जाए। इसे परीक्षाओं से पहले प्रसारित किया जाए। डीजीपी ने सीएम को उत्तरी लखीमपुर में परीक्षा के दौरान एक महिला उम्मीदवार के पास से नकल सामग्री बरामद किए जाने की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed