फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Cm Himanta Biswa Sarma Statement Over Babar and Ram Mandir

Tripura: 'हमने बाबर को हटा दिया और राम मंदिर का निर्माण शुरू किया', त्रिपुरा की रैली में गरजे असम के सीएम

Sat, 04 Feb 2023 12:51 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 04 Feb 2023 12:51 PM IST
सार

त्रिपुरा के बनमालीपुर में जनसभा को संबोधित करने के लिए आज असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पहुंचे। यहां उन्होंने मुगल शासक बाबर पर जमकर भड़ास निकाली।

विज्ञापन
Assam Cm Himanta Biswa Sarma Statement Over Babar and Ram Mandir
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : Social Media

विस्तार

त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की रैली लगातार जारी है। इसी क्रम में आज बनमालीपुर में जनसभा को संबोधित करने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस के साथ-साथ मुगल शासकों पर भी खूब बरसे। उन्होंने कहा कि हमने संकल्प लिया था कि अगर हमारी सरकार सत्ता में आई तो राम जन्मभूमि पर राम मंदिर का निर्माण करेंगे। बाबर ने उस भूमि पर कब्जा कर लिया था जहां भगवान राम का जन्म हुआ था। आज हमने बाबर को हटा दिया और एक भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू किया।

विज्ञापन


राम मंदिर बनाने पर कोई  सांप्रदायिक विवाद नहीं हुआ: सरमा
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लगता था कि राम मंदिर बनाएंगे तो सांप्रदायिक विवाद होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि हिंदू-मुस्लिम भाईचारा बढ़ा है। लेकिन मोदी जी की तरफ देखिए, राम मंदिर भी बन रहा है और हिंदू-मुस्लिम के बीच सौहार्द भी नहीं बिगड़ा। राम मंदिर बनने के साथ-साथ देश तरक्की के रास्ते पर जा रहा है। 500 साल तक राम जन्मभूमि पर बाबर का कब्जा कर लिया था। आज हमने बाबर को हटाया और राम के भव्य मंदिर के निर्माण का काम शुरू किया।
विज्ञापन


यहां देखें VIDEO...


त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को मतदान
बता दें कि त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को मतदान होने जा रहा है और यहां दो मार्च को नतीजे आएंगे। नामांकन की अंतिम तारीख 30 जनवरी है। उम्मीदवारों की दी गई जानकारी यानी नॉमिनेशन की जांच 31 जनवरी को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed