{"_id":"64a02c012031aa59fb01ff65","slug":"assam-cm-himanta-biswa-sarma-says-situation-in-manipur-will-improve-in-7-to-10-days-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur Violence: असम सीएम सरमा बोले- चुपचाप काम कर रही राज्य और केंद्र सरकार, जल्द ठीक होगी मणिपुर की स्थिति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur Violence: असम सीएम सरमा बोले- चुपचाप काम कर रही राज्य और केंद्र सरकार, जल्द ठीक होगी मणिपुर की स्थिति
Sat, 01 Jul 2023 07:09 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिब्रूगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिब्रूगढ़
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 01 Jul 2023 07:09 PM IST
सार
सीएम सरमा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल तब अपनी चिंता दिखा रहा है जब पूर्वोत्तर राज्य में अपेक्षाकृत शांति आ गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
- फोटो : Himanta Biswa Sarma/Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कई महीने से हिंसा की आग में जल रहा मणिपुर शांति की राह देख रहा है। हालांकि राज्य और केंद्र सरकार के प्रयास लगातार जारी हैं। इस मामले पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का बयान आया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि मणिपुर में 7-10 दिनों के भीतर स्थिति में सुधार होगा, राज्य और केंद्र सरकारें शांति बहाल करने के लिए चुपचाप काम कर रही हैं।
विज्ञापन
सीएम सरमा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल तब अपनी चिंता दिखा रहा है जब पूर्वोत्तर राज्य में अपेक्षाकृत शांति आ गई है। बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर में हिंसाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया था साथ ही राहत शिविर में रह रहे लोगों से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन
मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच 3 मई को पहली बार शुरू हुई झड़प के बाद से जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है। इसमें बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए वहीं कुछ सैनिकों की भी जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन
वहीं सीएम सरमा ने दावा किया कि पिछले महीने पड़ोसी राज्य में काफी सुधार हुआ है और कहा कि मणिपुर सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय चुपचाप काम कर रहे हैं। आप देख सकते हैं कि एक महीने पहले हिंसा का स्तर क्या था और आज क्या है? मैं आपको गारंटी के साथ बता सकता हूं कि जहां हिंसा हुई है वहीं स्थिति में व्यापक सुधार होगा।