फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam cm himanta biswa sarma said Will eradicate child marriage in state by 2026

Assam: 2026 तक असम में बाल विवाह पूरी तरह से बंद हो जाएंगे, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का दावा

Tue, 27 May 2025 01:36 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 27 May 2025 01:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि 'बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी एनडीए के मुख्यमंत्रियों से बाल विवाह प्रथा को खत्म करने के लिए असम मॉडल अपनाने की सलाह दी।'

विज्ञापन
Assam cm himanta biswa sarma said Will eradicate child marriage in state by 2026
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को दावा किया कि साल 2026 तक राज्य में बाल विवाह पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी। उन्होंने दावा किया कि असम सरकार द्वारा बाल विवाह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के फैसले के चलते बाल विवाह की घटनाओं में 81 प्रतिशत की कमी आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार बाल विवाह प्रथा को रोकने के प्रयास कर रही है और उसके प्रयासों को पहचान भी मिल रही है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भी हुई तारीफ
मुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार को नई दिल्ली में जब एनडीए के मुख्यमंत्रियों की बैठक हुई, उसमें भी बाल विवाह रोकने के राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना हुई। उन्होंने कहा कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी एनडीए के मुख्यमंत्रियों से बाल विवाह प्रथा को खत्म करने के लिए असम मॉडल अपनाने की सलाह दी। प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को असम जाकर ये पता लगाने का भी निर्देश दिया कि किस तरह से राज्य में बाल विवाह में तेज गिरावट आई है। एनडीए के मुख्यमंत्रियों की बैठक में सभी राज्यों ने उनके अच्छे कामों की जानकारी दी, जिनमें जल संरक्षण, प्रशासनिक ढांचा, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और खेल आदि से जुड़ी योजनाएं शामिल रहीं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Modi: 'पाकिस्तान जानता है सीधी लड़ाई नहीं जीत सकता, इसलिए आतंकी भेज रहा', पीएम मोदी ने खोली पड़ोसी की पोल
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े तीन करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन बरामद
असम के चाचर जिले में पुलिस ने साढ़े तीन करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से हथियार भी बरामद हुआ है। सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। राज्य पुलिस, असम राइफल्स और असम राइफल्स की फील्ड इंटेलीजेंस यूनिट ने मिलकर यह ऑपरेशन चलाया था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed