फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Himanta Biswa Sarma explains replacing India with Bharat in Twitter bio

'अपडेट करना भूल गए...': सीएम सरमा ने बताई ट्विटर बायो में इंडिया की जगह भारत लिखने की वजह, कांग्रेस पर कसा तंज

Mon, 24 Jul 2023 06:50 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, गुवाहाटी।
पीटीआई, गुवाहाटी। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 24 Jul 2023 06:50 PM IST
सार

ट्विटर बायो में बदलाव करते हुए सरमा ने कहा कि सभ्यतागत संघर्ष इंडिया और भारत के आसपास केंद्रित है। हमें खुद को औपनिवेशिक विरासतों से मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए।

विज्ञापन
Assam CM Himanta Biswa Sarma explains replacing India with Bharat in Twitter bio
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को विपक्षी गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस से भाजपा तक की अपनी "यात्रा" को दर्शाने के लिए अपने ट्विटर बायो में इंडिया की जगह भारत लिखा है। 18 जुलाई को बंगलूरू बैठक में विपक्षी गठबंधन द्वारा अपना नाम 'इंडिया' (भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन) घोषित करने के तुरंत बाद सरमा ने अपने ट्विटर बायो को "मुख्यमंत्री असम, इंडिया" से "मुख्यमंत्री, असम, भारत" में बदल दिया था।

विज्ञापन


उन्होंने इस बारे में सोमवार को एक ट्वीट कर कहा, "अपने पिछले बायो में मैंने असम, इंडिया (INDIA) का उल्लेख किया था। हालांकि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी तक की अपनी यात्रा के बाद मैं इसे अपडेट करना भूल गया था। अब, मैंने गर्व से अपना बायो बदलकर असम, भारत (BHARAT) कर लिया है। कांग्रेस के कुछ मित्र मुझसे पूछ रहे हैं कि मैंने अपना बायो क्यों बदला। मुझे उम्मीद है कि यह स्पष्टीकरण उन्हें संतुष्ट करेगा।" ट्विटर बायो में बदलाव करते हुए सरमा ने कहा कि सभ्यतागत संघर्ष इंडिया और भारत के आसपास केंद्रित है। हमें खुद को औपनिवेशिक विरासतों से मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन




कांग्रेस ने किया पलटवार
सीएम सरमा पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा था कि उन्हें यह बात प्रधानमंत्री को बतानी चाहिए जिन्होंने सरकारी योजनाओं को 'स्किल इंडिया' और 'स्टार्ट-अप इंडिया' जैसे नाम दिए। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, क्या असम के मुख्यमंत्री के मुंह में खट्टे अंगूरों की बहुतायत है? उनके नए गुरु मोदी ने हमें स्किल इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया और डिजिटल इंडिया दिए हैं - ये सभी चल रहे कार्यक्रमों के नए नाम हैं। उन्होंने (मोदी ने) विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से 'टीम इंडिया' के रूप में मिलकर काम करने को कहा है। यहां तक कि उन्होंने वोट इंडिया की अपील भी की है!

कांग्रेस महासचिव प्रभारी (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा, इंडिया इज भारत, और भारत इज इंडिया। उन्होंने कहा, मिस्टर सरमा, इंडिया को गलत नजरिए से देखना बंद करें। यह देखें कि हमें क्या एकजुट करता है - हमारी देशभक्ति, हमारा भाईचारा और हमारा सौहार्द ही हमें भारतीय बनाता है! जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया। गौरतलब है कि अपने 2024 के लोकसभा अभियान के लिए माहौल तैयार करते हुए 26 विपक्षी दलों ने एकजुट होकर सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का मुकाबला करने के लिए 'इंडिया' समूह का गठन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed