{"_id":"65638d0014ada516cb0a5b4b","slug":"assam-cm-himanta-biswa-sarma-arrives-bhubaneswar-airport-receives-warm-welcome-from-bjp-party-leaders-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: भुवनेश्वर पहुंचे असम के सीएम ने 26\/11 हमले पर जताया दुख, साधा कांग्रेस पर निशाना, कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: भुवनेश्वर पहुंचे असम के सीएम ने 26/11 हमले पर जताया दुख, साधा कांग्रेस पर निशाना, कही ये बात
Sun, 26 Nov 2023 11:52 PM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:52 PM IST
सार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ओडिशा के भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
CM Himanta Biswa Sarma
- फोटो : ANI
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा रविवार को भुवनेश्वर पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 26/11 के हमले को याद करते हुए दुख जताया और कहा कि यह बेहद दुख की बात है कि देश उन्हें करारा जवाब न दे सका। सीएम ने श्रीजगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद यह बात कही और कांग्रेस पर निशाना साधा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'अगर उस समय मनमोहन सिंह की जगह नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री होते तो कांग्रेस ने जो काम किया वह नहीं होता'। सीएम हिमंत ने आगे कहा कि मोदी ने हमलावरों को करारा जवाब दिया होता, वह बोले, ‘यह वाकई दु:खद है कि हम उचित जवाब नहीं दे सके।’
विज्ञापन
गौरतलब है कि पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा के दस आतंकवादी 26 नवंबर, 2008 को समुद्री मार्ग से आए और मुंबई में अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें 166 लोगों की जान चली गई, जिनमें से 18 सुरक्षाकर्मी भी थे। वहीं इस हमले में कई अन्य घायल भी हुए थे।
विज्ञापन
तेलंगाना चुनाव पर कही ये बात
इसके अलावा उन्होंने तेलंगाना चुनाव पर उन्होंने चर्चा की और कहा, 'अगर आप बीआरएस, कांग्रेस और एआईएमआईएम का घोषणापत्र देखेंगे तो उन्होंने मुस्लिमों को आरक्षण देने की बात कही है। बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जो अलग-अलग बातें रख रही है, बाकी पार्टियां एक जैसे वादे कर रही हैं। वैचारिक रूप से बीआरएस, कांग्रेस और एआईएमआईएम तीनों एक जैसी ही हैं।
बता दें कि सीएम के भुवनेश्वर के पहुंचते ही उनका पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मुझे यहां आने और जगन्नाथ मंदिर में पूजा करने का अवसर मिला। कार्तिक मास के आखिरी पांच दिनों के दौरान जगन्नाथ मंदिर में आना बहुत महत्व रखता है'।