फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Himanta Biswa Sarma announces creation of 100 new posts in lower judiciary

Assam: निचली न्यायपालिका में 100 नए पदों के सृजन का एलान, हैदराबाद की घटना पर यह बोले CM सरमा

Sat, 10 Sep 2022 09:30 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 10 Sep 2022 09:30 PM IST
सार

सीएम हिमंत ने कहा कि न्यायिक बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए केन्द्र सरकार ने 9,000 रुपये की राशि मंजूर की है। इस राशि में से असम को करीब 300 करोड़ रुपये मिलने हैं। इन पैसों को न्यायिक कार्यों में लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
Assam CM Himanta Biswa Sarma announces creation of 100 new posts in lower judiciary
हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : social media

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लोगों को न्याय दिए जाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धिता जताई है। उन्होंने शनिवार को बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निचली न्यायपालिका में करीब 100 नये पदों का सृजन करेगी। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य सरकार के इस कदम से प्रदेश में लोगों को तेजी से न्याय मिल सकेगा। असम, नगालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधिज्ञ परिषद की हीरक जयंती समारोह के दौरान उन्होंने ये एलान किया। 

विज्ञापन


असम, नगालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधिज्ञ परिषद की हीरक जयंती समारोह के दौरान अपने संबोधन में सीएम हिमंत ने कहा कि न्यायिक बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए केन्द्र सरकार ने 9,000 रुपये की राशि मंजूर की है। इस राशि में से असम को करीब 300 करोड़ रुपये मिलने हैं। इसके अलावा राज्य सरकार न्यायपालिका के लिए 300 करोड़ रुपये अतिरिक्त देगी। इन पैसों को न्यायिक कार्यों में लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार रिटायर हो चुके वकीलों के लिए भी कई कल्याणकारी योजनाएं लाने का विचार बना रही है। अपने संबोधन में उन्होंने न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोगों को शीघ्र न्याय दिए जाने की भी अपील की। उन्होंने ये भी कहा कि कई बार हालात से परेशान होने के बावजूद लोग अदालत के पास इसलिए नहीं आते क्योंकि यहां उन्हें जल्दी न्याय नहीं मिलता। साथ ही उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया महंगी भी हो गई है। उन्होंने इस बाबत विधिज्ञ परिषद के पदाधिकारियों से कहा कि वे इस बारे में विचार करके कोई रास्ता निकालें, जिससे राज्य के गरीबों की मदद हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद में रैली के दौरान हुई घटना पर असम CM हिमंत बिस्वा सरमा
हैदराबाद में रैली के दौरान हुई घटना पर असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति के साथ मेरी जो 30 सेकंड की बातचीत हुई, उससे मुझे यही लगता है कि उनको बोला गया था कि आप ऊपर जाकर ऐसा पूछो कि क्यों तेलंगाना में CM के खिलाफ बोला। उनको मालूम नहीं था कि तब तक मैंने बोलना शुरू ही नहीं किया था। भारत को वंशवाद की राजनीति से मुक्त होना चाहिए। यूपी, बिहार और तेलंगाना में भी यही मुद्दा था जहां वंशवाद की राजनीति चल रही है। भाजपा इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती है। परिवार 'राज' की जगह एक लोकतांत्रिक पार्टी बने।

हैदराबाद में रैली के दौरान हुई घटना पर असम CM हिमंत बिस्वा सरमा
हैदराबाद में रैली के दौरान हुई घटना पर असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति के साथ मेरी जो 30 सेकंड की बातचीत हुई, उससे मुझे यही लगता है कि उनको बोला गया था कि आप ऊपर जाकर ऐसा पूछो कि क्यों तेलंगाना में CM के खिलाफ बोला। उनको मालूम नहीं था कि तब तक मैंने बोलना शुरू ही नहीं किया था। भारत को वंशवाद की राजनीति से मुक्त होना चाहिए। यूपी, बिहार और तेलंगाना में भी यही मुद्दा था जहां वंशवाद की राजनीति चल रही है। भाजपा इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती है। परिवार 'राज' की जगह एक लोकतांत्रिक पार्टी बने।

राहुल पर बोला हमला
असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी और तमिल पादरी जॉर्ज पोन्नैया के वायरल हो रहे वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी स्पष्ट रूप से पादरी को हिंदुओं के खिलाफ बोलने के लिए उकसा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपको दो धर्मों के बारे में तुलना नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह देश में सांप्रदायिक विभाजन पैदा करता है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें हिंदुओं को अपमानित करने से बचना चाहिए। 

क्या था मामला
राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शुक्रवार को कुछ कैथोलिक पादरियों के साथ बैठक की थी। इन पादरियों में विवादित पादरी जॉर्ज पोन्नैया भी मौजूद थे। इस बैठक की वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इसमें राहुल गांधी पादरी से सवाल करते सुनाई दे रहे हैं कि ‘क्या जीसस क्राइट (ईसा मसीह) ईश्वर का एक रूप हैं? क्या यह सही है? जवाब में पोन्नैया कहते हैं,  ‘हां वह असली भगवान हैं, शक्ति (हिंदू देवी) जैसे नहीं हैं।'


असम में सात करोड़ की ड्रग्स जब्त, पांच गिरफ्तार
असम के कारबी आंगलोंग और करीमगंज जिलों में करीब सात करोड़ की ड्रग्स जब्त की गई और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सीआरपीएफ जवानों की एक संयुक्त टीम ने नगालैंड की सीमा से लगे कारबी आंगलोंग जिले के लाहौरीजन इलाके में तलाशी अभियान चलाया और मणिपुर से आ रहे एक वाहन से तीन करोड़ रुपये का 800 किलो गांजा और 40.07 ग्राम हेरोइन जब्त की। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दूसरे मामले में त्रिपुरा से आ रहे ट्रक से 3.85 करोड़ रुपये से अधिक का 1,108 किलो गांजा करीमगंज जिले के चुरैबाड़ी चौकी पर पकड़ा गया। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed