फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam cm himanta biswa sarma again attacks congress mp gaurav gogoi ask why isi and raw in same house

Assam: आईएसआई और रॉ एक ही घर में कैसे? असम सीएम सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर तेज किए हमले

Sat, 15 Feb 2025 03:23 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 15 Feb 2025 03:23 PM IST
सार

सरमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'हम किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं, लेकिन कुछ तथ्य बाहर आने चाहिए। मेरे कुछ सवाल हैं। पहला कि क्या सांसद की पत्नी ने पाकिस्तान में काम किया? क्या ये सही है या गलत?' 

विज्ञापन
assam cm himanta biswa sarma again attacks congress mp gaurav gogoi ask why isi and raw in same house
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और गौरव गोगोई के बीच वाकयुद्ध जारी रहा। दरअसल गौरव गोगोई के बयान पर सीएम सरमा ने पूछा कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ एक साथ एक ही घर में कैसे रह सकती हैं?
विज्ञापन


असम सीएम ने उठाए गंभीर सवाल
सरमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'हम किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं, लेकिन कुछ तथ्य बाहर आने चाहिए। मेरे कुछ सवाल हैं। पहला कि क्या सांसद की पत्नी ने पाकिस्तान में काम किया? क्या ये सही है या गलत? दूसरा क्या उनके पास भारत की नागरिकता है या नहीं? तीसरा कि क्या सांसद ने इस दौरान पाकिस्तान की यात्रा की और क्या वे पाकिस्तान के राजदूत से मिले? अगर मिले तो क्या उन्होंने इसकी विदेश मंत्रालय से इजाजत ली थी? आईएसआई और रॉ एक घर में कैसे रह सकते हैं? आईएसआई पाकिस्तान है और रॉ भारत। दोनों का साथ रहना संभव नहीं है।'
विज्ञापन


गौरव गोगोई ने सीएम पर साधा निशाना
गौरतलब है कि गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई इन दिनों विवाद में है। दरअसल सीएम हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एलिजाबेथ गोगोई की विदेशी नागरिकता पर सवाल उठा रहे हैं और उनके पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से लिंक होने का आरोप लगा रहे हैं। भाजपा ने गौरव गोगोई के भी साल 2015 में पाकिस्तान के तत्कालीन उच्चायुक्त से मिलने पर भी सवाल उठाए। हालांकि गौरव गोगोई ने सीएम के आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि सीएम अपने ऊपर लगे आरोपों से ध्यान बंटाने के लिए उन पर और उनके परिवार पर आरोप लगा रहे हैं। गौरव गोगोई ने कहा कि 'अगर मेरी पत्नी आईएसआई एजेंट हैं तो फिर मैं रॉ का एजेंट हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव गोगोई ने सीएम पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने प्रभाव से केंद्र सरकार की योजना के तहत अपनी पत्नी रिंकी भुइंया की मीडिया कंपनी को 10 करोड़ रुपये की सरकारी मदद दिलाई है। जिस पर रिंकी ने गौरव गोगोई के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दायर कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed