फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Hemanta Biswa Sarma claimed ULFA I has kept kidnapped ONGC staff worker in Myanmar

असम: हेमंता बिस्वसरमा ने कहा- म्यांमार में बंधक है उल्फा 'आई' का अपहृत ओएनजीसी कर्मी रितुल सैकिया

Wed, 19 May 2021 03:39 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, तिताबर
एजेंसी, तिताबर Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 19 May 2021 03:39 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वसरमा ने संवाददाताओं से कहा, हमने ओएनजीसी के कर्मी रितुल सैकिया के माता-पिता को आश्वासन दिया कि सरकार उन्हें वापस लाने का हर संभव प्रयास करेगी

विज्ञापन
Assam CM Hemanta Biswa Sarma claimed ULFA I has kept kidnapped ONGC staff worker in Myanmar
हेमंता बिस्वसरमा - फोटो : social media

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वसरमा ने मंगलवार को दावा किया कि अगवा किए गए ओएनजीसी के कर्मी रितुल सैकिया को प्रतिबंधित उल्फा (आई) ने म्यांमार में कहीं रखा है।

विज्ञापन


उन्होंने सांसदों-तपन कुमार गोगोई, कामाख्या प्रसाद और पल्लव लोचन दास तथा स्थानीय विधायक भास्कर ज्योति बरुआ के साथ जोरहाट के तिताबर में सैकिया के घर गए और उन्होंने सैकिया की पत्नी एवं माता-पिता को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी सुरक्षित रिहाई की हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, हमने सैकिया के माता-पिता को आश्वासन दिया कि सरकार उन्हें वापस लाने का हर संभव प्रयास करेगी। असम सरकार को जो सूचना मिली है, उसके हिसाब से रितुल सैकिया भारत-म्यांमार सीमा के पास म्यांमार में कहीं हैं। सरमा ने बताया कि सरकार को जानकारी मिली है कि रितुल सैकिया सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed