{"_id":"60a43b09ce245417c5519ff6","slug":"assam-cm-hemanta-biswa-sarma-claimed-ulfa-i-has-kept-kidnapped-ongc-staff-worker-in-myanmar","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: हेमंता बिस्वसरमा ने कहा- म्यांमार में बंधक है उल्फा 'आई' का अपहृत ओएनजीसी कर्मी रितुल सैकिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: हेमंता बिस्वसरमा ने कहा- म्यांमार में बंधक है उल्फा 'आई' का अपहृत ओएनजीसी कर्मी रितुल सैकिया
Wed, 19 May 2021 03:39 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, तिताबर
एजेंसी, तिताबर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 19 May 2021 03:39 AM IST
सार
- मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वसरमा ने संवाददाताओं से कहा, हमने ओएनजीसी के कर्मी रितुल सैकिया के माता-पिता को आश्वासन दिया कि सरकार उन्हें वापस लाने का हर संभव प्रयास करेगी
विज्ञापन
हेमंता बिस्वसरमा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वसरमा ने मंगलवार को दावा किया कि अगवा किए गए ओएनजीसी के कर्मी रितुल सैकिया को प्रतिबंधित उल्फा (आई) ने म्यांमार में कहीं रखा है।
विज्ञापन
उन्होंने सांसदों-तपन कुमार गोगोई, कामाख्या प्रसाद और पल्लव लोचन दास तथा स्थानीय विधायक भास्कर ज्योति बरुआ के साथ जोरहाट के तिताबर में सैकिया के घर गए और उन्होंने सैकिया की पत्नी एवं माता-पिता को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी सुरक्षित रिहाई की हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, हमने सैकिया के माता-पिता को आश्वासन दिया कि सरकार उन्हें वापस लाने का हर संभव प्रयास करेगी। असम सरकार को जो सूचना मिली है, उसके हिसाब से रितुल सैकिया भारत-म्यांमार सीमा के पास म्यांमार में कहीं हैं। सरमा ने बताया कि सरकार को जानकारी मिली है कि रितुल सैकिया सुरक्षित हैं।
विज्ञापन