फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM accuses J’khand govt of preventing him from visiting Gopinathpur in Pakur

Jharkhand: हेमंत सरकार पर असम के सीएम का बड़ा आरोप, 'मुझे पाकुड़ के गोपीनाथपुर गांव जाने से रोका गया'

Thu, 01 Aug 2024 03:59 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 01 Aug 2024 03:59 PM IST
सार

झारखंड में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सदन के अंदर और बाहर टकराव लगातार जारी है। कल जहां भाजपा विधायकों ने देर रात तक विधानसभा में प्रदर्शन किया। वहीं आज एक नया आरोप राज्य सरकार पर असम के मुख्यमंत्री ने लगाया है।

विज्ञापन
Assam CM accuses J’khand govt of preventing him from visiting Gopinathpur in Pakur
हेमंत सरकार पर असम के सीएम का बड़ा आरोप - फोटो : ANI

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के झारखंड चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं। इसी बीच उनकी तरफ से गुरुवार को आरोप लगाया कि झारखंड सरकार ने उन्हें पाकुड़ जिले के गोपीनाथपुर गांव जाने से रोका। भाजपा के एक विधायक के अनुसार, उनका इरादा गोपीनाथपुर जाने का था, जहां मुहर्रम के आसपास दो समूहों के बीच झड़प हुई थी।
विज्ञापन


असम के मुख्यमंत्री ने लगाए कई आरोप
वहीं पाकुड़ जाते समय दुमका जिले के फूलो झानो चौक पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पत्रकारों से कहा कि झारखंड सरकार ने मुझे गोपीनाथपुर जाने से रोक दिया है। अगर कोई मुख्यमंत्री वहां नहीं जा सकता, तो आम लोगों की स्थिति की कल्पना की जा सकती है।
विज्ञापन


आदिवासी छात्रों और पुलिस के बीच हुई थी झड़प
जानकारी के मुताबिक असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा पाकुड़ में केकेएम कॉलेज भी जाएंगे, जहां 26 जुलाई की रात को आदिवासी छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी, जिसमें छह पुलिसकर्मियों समेत 15 लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा, वह उन क्षेत्रों का निरीक्षण करने की योजना बना रहे हैं, जहां कथित तौर पर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जिले में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा में विपक्ष के नेता ने उठाया मुद्दा
असम के मुख्यमंत्री की तरफ से लगाए गए आरोपों को झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी ने उठाया और कहा कि असम के सीएम को गोपीनाथपुर जाने से रोका गया। अमर कुमार ने इस दिन को लोकतंत्र में एक काला अध्याय बताते हुए कहा कि न केवल 18 भाजपा विधायकों को सार्वजनिक मुद्दे उठाने के लिए शुक्रवार को दोपहर 2 बजे तक विधानसभा से निलंबित कर दिया गया, बल्कि एक सीएम को लोगों तक पहुंचने से भी रोक दिया गया। वहीं इससे पहले झारंखड भाजपा के नेताओं ने कल देर रात तक विधानसभा में मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed