असम: सीआईडी ने बजाली के पूर्व एसपी सिद्धार्थ बुरागोहेन को किया गिरफ्तार; जानें पूरा मामला
इससे पहले, बुरागोहेन को असम पुलिस की सीआईडी ने पूछताछ के लिए तलब किया था। गुवाहाटी में विभाग के मुख्यालय में अधिकारियों ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि बजाली पूर्व एसपी को पहले स्थानांतरित कर दिया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के बजाली जिले में जबरन वसूली के एक मामले में सोमवार को एक आईपीएस अधिकारी और एक डीएसपी को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि मामले में अब तक कुल नौ लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इससे पहले, बुरागोहेन को असम पुलिस की सीआईडी ने पूछताछ के लिए तलब किया था। गुवाहाटी में विभाग के मुख्यालय में अधिकारियों ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि बजाली पूर्व एसपी को पहले स्थानांतरित कर दिया गया था और उनकी सेवाएं गुवाहाटी में असम पुलिस मुख्यालय से जोड़ दी थी।
पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने एक सितंबर को सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा था कि अगस्त के पहले सप्ताह में बजाली जिले के कुछ कर्मियों के पैसे की मांग करने की शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि बजाली के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (एसपी) को मामले की जांच कर रहे आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार रात उनके आवास की तलाशी ली गई थी। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पिछले सप्ताह सीआईडी में दर्ज की गई मूल प्राथमिकी में डीएसपी का नाम शामिल था।
इस मामले में बजाली डीएसपी पुस्कल गोगोई, सहायक एसपी गायत्री सोनोवाल और उनके पति बॉबी सिंह शर्मा को भी सीआईडी गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले 1 सितंबर को, असम पुलिस की सीआईडी ने रिश्वतखोरी के आरोप के बाद बजाली पुलिस के पांच अधिकारियों और दो ड्राइवरों सहित सात लोगों को हिरासत में लिया था।
मोरीगांव में तालाब में नहाते समय 3 लड़के डूबे
वहीं, असम के मोरीगांव जिले में सोमवार को एक तालाब में नहाते समय तीन लड़के डूब गये। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पांच लड़के दोपहर के समय डंडुआ गांव के दिघलीपाथर इलाके में नहाने के लिए तालाब में गए थे। इनमें से तीन डूब गए, जबकि चौथे को एसडीआरएफ ने बचा लिया। पांचवां लड़का खुद ही पानी से बाहर आने में कामयाब रहा।
उन्होने यह भी बताया कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को बुलाया गया और उन्होंने तीन शव बरामद किए हैं। पीड़ितों की पहचान रंजीत मेधी, पल्लव डेका और द्विपज्योति बोरा के रूप में की गई है। वे भुरबंधा ओगुरी गांव के निवासी थे।