फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Chief Minister Himanta launches atma nirbhar Assam campaign

Assam: मुख्यमंत्री हिमंत ने की आत्मनिर्भरता असम अभियान की शुरूआत, युवा को पांच लाख तक की देगी सरमा सरकार

Sun, 24 Sep 2023 06:08 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 24 Sep 2023 06:08 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना में राज्य के युवाओं को रोजगार दाता बनाने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग, एमबीबीएस, बीडीएस, कृषि, पशुपालन, मछली पालन इत्यादि में डिग्रीधारी बेरोजगार युवाओं को पहली श्रेणी में रखा जाएगा।

विज्ञापन
Assam Chief Minister Himanta launches atma nirbhar Assam campaign
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई

विस्तार

स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के माध्यम से विकास को गति देने के लिए असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को मुख्यमंत्री आत्मनिर्भरता असम अभियान 2023 को शुरू किया। जनता भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने एक पंजीकरण पोर्टल को भी शुरू किया। इस योजना के तहत एक मजबूत उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए दो लाख युवाओं को वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसमें युवाओं को अपने उद्यम लगाने या मौजूदा उद्यम को बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना में राज्य के युवाओं को रोजगार दाता बनाने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग, एमबीबीएस, बीडीएस, कृषि, पशुपालन, मछली पालन इत्यादि में डिग्रीधारी बेरोजगार युवाओं को पहली श्रेणी में रखा जाएगा और उन्हें पांच लाख की मदद दी जाएगी। दूसरी ओर, बेरोजगार परास्नातकों, स्नातकों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिग्रीधारकों को दूसरी श्रेणी में रखते हुए दो लाख रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली श्रेणी में पांच लाख में से लाभार्थियों को बिना किसी ब्याज के 2.5 लाख रुपये वापस करने होंगे, जबकि शेष 2.5 लाख रुपये सरकार सहायता के रूप में होगी। इसी तरह दूसरी श्रेणी में लाभार्थियों को एक लाख रुपये बिना किसी ब्याज के लौटाने होंगे, जबकि एक लाख रुपये सरकार की तरफ से सहायता होगी। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed